RR vs PBK, IPL 2024: पंजाब की घातक गेंदबाजी, राजस्थान रॉयल्स को 144 रन पर रोका

Updated:
विज्ञापन
IPL 2024: RR vs PBKS

IPL 2024: RR vs PBKS

RR vs PBK, IPL 2024: आईपीएल के 65वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 144 रन बनाया.

विज्ञापन

RR vs PBK, IPL 2024: आईपीएल के 65वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 144 रन बनाया.

रियान पराग ने सबसे अधिक 48 रन की पारी खेली

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्य की टीम के 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 144 रन का स्कोर बनाया. जिसमें सबसे ज्यादा रन रियान पराग ने बनाया. पराग ने 34 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाया. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए. टॉम कोहलर कैडमोर और कप्तान संजू सैमसन ने 18-18 रन की पारी खेली.

सैम कुरेन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर की घातक गेंदबाजी

पंजाब किंग्स की ओर से सैम कुरेन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने घातक गेंदबाजी की. तीनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए. कुरेन ने 3 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए. जबकि राहुल चाहर ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 26 रन देकर दो विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला राजस्थान रॉयल्स को काफी महंगा पड़ा. केवल 4 रन के स्कोर पर टीम ने यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. जायसवाल ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाया. उसके बाद 40 के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान संजू सैमसन के रूप में लगा. टीम का स्कोर जब 42 रन था, उस समय कोहलर कैडमोर का विकेट गिरा. 100 रन के अंदर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. ध्रुव जुरेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

केकेआर और राजस्थान प्लेऑफ में

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में केकेआर और राजस्थान की टीम पहले ही जगह बना चुकी है. केकेआर की टीम 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. जबकि 12 में से 8 मैच जीतकर राजस्थान की टीम 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

Also Read: ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार यादव नंबर एक पर बरकरार, अक्षर पटेल टॉप 5 में शामिल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola