Live Updates

PBKS vs GT, IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

Updated:
विज्ञापन

PBKS vs GT, IPL 2022: गुजरात टाइटंस की टीम आज अपना तीसरा आईपीएल मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल रही है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 189 रन बनाए और जीत के लिए 190 का लक्ष्य दिया. गुजरात 6 विकेट से जीत गया.

विज्ञापन

राहुल तेवतिया ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीताया मैच

गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर गुजरात को पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दिला दी है. गुजरात टाइटंस लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीत गया है. शुभमन गिल ने शानदार 96 रनों की पारी खेली.

हार्दिक पांड्या आउट, गुजरात को चौथा झटका

गुजरात टाइटंस को चौथा झटका लगा है. कप्तान हार्दिक पांड्या आउट हो गये हैं. हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद पर 27 रन बनाए.

शुभमन गिल 96 रन बनाकर आउट 

शुभमन गिल शतक से चूक गये हैं. गिल 96 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हो गये. उन्होंने अपनी पारी में 59 गेंद पर 11 चौके और एक छक्का लगाया.

साई सुदर्शन आउट, गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है. साई सुदर्शन 35 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है. शुभमन गिल शतक के बेहद करीब है. गिल 89 रन बनाकर खेल रहे हैं.

गुजरात का स्कोर 100 के पार शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक बनाया है. उन्होंने 34 गेंद पर 68 रन बना लिए हैं. गिल की इस पारी से 11वें ओवर में पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. गिल का साथ दूसरी छोर पर साई सुदर्शन दे रहे हैं. सुदर्शन भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं.

मैथ्यू वेड आउट, गुजरात को पहला झटका

गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड आउट हो गये हैं. वेड की जगह बल्लेबाजी करने साई सुदर्शन आए हैं. वेड का विकेट कगिसो रबाडा ने लिया. वेड ने सात गेंद में छह रन बनाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola