IPL 2024, MI vs SRH: मुंबई ने टॉस जीता, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing 11

IPL 2024, MI vs SRH
IPL 2024, MI vs SRH: आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में इस समय सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IPL 2024, MI vs SRH: टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, पिच अच्छी है. पहले मैच में हार पर पांड्या ने कहा, पिछले गेम में हम मजबूत थे. ठीक से योजना नहीं बनाई, जिसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा. अभी 13 मैच बाकी हैं, हमें सही चीजें करते रहने की जरूरत है.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)
ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका.
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
मुंबई इंडियंस: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा.
सनराइजर्स हैदराबाद: नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव.
मुंबई ने क्वेना मफाका को डेब्यू का मौका दिया, हैदराबाद में दो बदलाव
मुंबई ने चोटिल ल्यूक वुड की जगह क्वेना मफाका को आईपीएल 2024 में पदार्पण का मौका दिया है. सनराइजर्स ने दो बदलाव किए हैं. उसने मार्को यानसन की जगह ट्रैविस हेड और टी नटराजन की जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया है.
मुंबई और हैदराबाद को पहली जीत की तलाश
आईपीएल 2024 की शुरुआत में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को मौजूदा सीजन में पहली जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 6 रन से हराया था. जबकि हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रन से हराया था.
Also Read: सात मैच के बाद CSK टॉप पर, जानें कौन सी टीम है फिसड्डी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










