IPL 2024: वानखेड़े में गायकवाड़, दुबे और धोनी का ‘राज’, चेन्नई ने मुंबई को दिया 207 का टारगेट

Updated:
विज्ञापन
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings

IPL 2024: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है. जिसमें टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में केवल चार विकेट खोकर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने केवल 4 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 20 रनों की नाबाद पारी खेली. गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए. जबकि शिवम दुबे ने केवल 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए. जबकि डेरिल मिशेल ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक चौके की मदद से 17 रन बनाए.

मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या सबसे सफल गेंदबाज

मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. पांड्या ने 3 ओवर में 43 रन लुटाए और दो विकेट चटकाए. जबकि जेराल्ड कोएत्जे और श्रेयस गोपाल ने अपनी टीम के लिए एक-एक विकेट लिए.

चेन्नई की शुरुआत खराब रही, 8 रन में गिर गया था पहला विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ठीक नहीं रही. जब टीम का स्कोर केवल 8 रन था उस समय ओपनिंग करने आए अजिंक्स रहाणे 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रहाणे को गेराल्ड कोएत्जे ने अपना शिकार बनाया. उसके बाद टीम को दूसरा झटका 60 के स्कोर पर लगा. रचिन रविंद्र 16 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. रचिन को श्रेयस गोपाल ने अपना शिकार बनाया. उसके बाद गायकवाड़ और दुबे ने मिलकर टीम के स्कोर को 150 रन तक पहुंचाया, लेकिन गायकवाड़ 69 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की लंबी साझेदारी बनी. फिर टीम को 186 के स्कोर पर मिशेल के रूप में चौथा झटका लगा.

Also Read: हार्दिक पांड्या के T20 World Cup टीम में सेलेक्शन पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola