Live Updates

LSG VS RR, IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हराया, चमके हेटमायर-चहल

Updated:
विज्ञापन

LSG VS RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रन से हराया. राजस्थान के 165 रन का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 162 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हराया

हेटमायर के नाबाद 59 रनों की पारी और युजवेंद्र चहल के चार विकेट के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रन से हराया. राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाया. जिसके जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 162 रन की बना पायी. लखनऊ की ओर से डी कॉक ने 39, हुड्डा 25, क्रुणाल ने 22, स्टोइनिस ने 17 गेंदों में दो चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाये. चहल ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाया.

लखनऊ को 8वां झटका, चमीरा 13 रन बनाकर आउट

युजवेंद्र चहल ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8वां झटका दिया. दुष्मंथा चमीरा 13 के स्कोर पर आउट हुए. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाये. उनका आईपीएल में 150 विकेट पूरा हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

लखनऊ को 7वां झटका, युजवेंद्र चहल ने क्रुणाल पांड्या को किया आउट

युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में डी कॉक और क्रुणाल पांड्या को आउट कर लखनऊ को 7वां झटका दिया. उन्होंने क्रुणाल पांड्या को 22 के स्कोर पर आउट कर अपना तीसरा शिकार बनाया. युजी चहल ने 3 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये हैं.

चहल ने लखनऊ के खेमे में मचायी खलबली, डी कॉक 39 पर आउट

युजवेंद्र चहल ने लखनऊ के खेमे में हलचल मचाते हुए डी कॉक को 39 के स्कोर पर आउट कर अपना दूसरा शिकार बनाया. डी कॉक ने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और दो चौका जमाया.

लखनऊ को 5वां झटका, बदोनी 5 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. आयुश बदोनी 7 गेंद खेकर 5 रन बनाकर आउट हुए. बदोनी को युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया. 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लखनऊ का स्कोर 74 रन है.

लखनऊ को चौथा झटका, दीपक हुड्डा 25 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 10वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. दीपक हुड्डा 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कुलदीप सेन ने अपना पहला शिकार बनाया. हुड्डा ने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके जमाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola