रॉयल्स को जीत तो मिली पर जुर्माना भी लगा, रियान पराग ने की ये गलती और लग गया लाखों का चूना

Updated:
विज्ञापन

Riyan Parag Fined for breachin Code of Conduct. Image: PTI

IPL 2025 Riyan Parag Fined: आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया. हालांकि, कप्तान रियान पराग पर स्लो ओवर रेट के कारण भारी जुर्माना लगाया गया. वे इस सीजन में आर्थिक दंड झेलने वाले दूसरे कप्तान बने.

विज्ञापन

IPL 2025 Riyan Parag Fined: आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ. असम के बरसापारा स्टेडियम में रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने चेन्नई को 6 विकेट से मात दी. यह जीत रॉयल्स के लिए सुखद रही, लेकिन पराग के लिए यह मुसीबत लेकर आई. उनके ऊपर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते भारी जुर्माना लगाया गया है. वे इस सीजन में आर्थिक दंड झेलने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं.  

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 23 वर्षीय पराग को आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था, ताकि नियमित कप्तान संजू सैमसन को पूरी तरह से फिट होने के लिए अधिक समय मिल सके. आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “रियान पराग (कप्तान राजस्थान रॉयल्स) पर उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है. यह घटना 30 मार्च 2025 को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के मैच 11 के दौरान हुई.”

रियान पराग ने आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की, जबकि नियमित कप्तान संजू सैमसन उंगली की चोट से उबर रहे थे. सैमसन, जिन्होंने हाल ही में उंगली की सर्जरी करवाई थी, बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा करने के बाद टीम से जुड़े. हालांकि, उन्हें विकेटकीपिंग और फील्डिंग के लिए मंजूरी नहीं मिली थी, जिसके चलते उन्होंने सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेला. इस दौरान ध्रुव जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए विकेटकीपिंग की.

जुर्माना झेलने वाले पराग दूसरे कप्तान

रियान पराग धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना झेलने वाले आईपीएल 2025 के दूसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या पर भी शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले के बाद इसी तरह का जुर्माना लगाया गया था. उस मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या को एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ा था. क्योंकि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के दौरान दो बार कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था. इसी वजह से वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के ओपनिंग मैच में नहीं खेल सके थे. हालांकि, बीसीसीआई ने इस सीजन की शुरुआत से पहले स्पष्ट कर दिया कि अब धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. इसके बजाय, गलती की गंभीरता के आधार पर उन्हें डिमेरिट पॉइंट्स के जरिए दंडित किया जाएगा.

IPL 2025 में बीसीसीआई ने किया ये बदलाव

आईपीएल 2025 में धीमी ओवर गति (स्लो ओवर रेट) को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है. अब किसी भी कप्तान को स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण मैच से निलंबित (बैन) नहीं किया जाएगा. इसके बजाय, उनकी टीम के प्रदर्शन के आधार पर उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जाएंगे, जो तीन साल तक मान्य रहेंगे.

अगर कोई टीम लेवल 1 के तहत धीमी ओवर गति की गलती करती है, तो कप्तान पर 25% से 75% तक मैच फीस का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जाएंगे. वहीं, यदि टीम लेवल 2 की गंभीर गलती करती है, तो कप्तान को सीधे 4 डिमेरिट पॉइंट दिए जाएंगे.

किसी भी कप्तान के खाते में 4 डिमेरिट पॉइंट जमा होते ही, मैच रेफरी उसे पूरी 100% मैच फीस काटने की सजा दे सकता है या फिर अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट्स जोड़ सकता है. इस बदलाव के तहत बीसीसीआई ने सुनिश्चित किया है कि कप्तानों को मैच बैन की सजा न देकर आर्थिक और अंक दंड के जरिए जिम्मेदारी दी जाए.

‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका

IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola