ePaper

IPL 2024: ऋषभ पंत के पचासा जड़ने के बावजूद वीरेंद्र सहवाग ने की बल्लेबाज की आलोचना, जानें

Updated at : 05 Apr 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Rishabh Pant

IPL 2024: Rishabh Pant

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बावजूद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को वीरेंद्र सहवाग की आलोचना झेलनी पड़ रही है. सहवाग का मानना है कि पंत को विकेट पर टिक कर और अधिक रन बनाने चाहिए थे. इस मुकाबले को उन्हें अभ्यास के तौर पर लेना चाहिए था.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सुनील नारायण के 39 गेंद पर 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 272 रन बनाए. जवाब में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 166 पर ढेर हो गई. पंत ने भी 25 गेंद पर 55 रनों की पारी खेलकर अपने फैंस को अपनी वापसी का अहसास करा दिया. पंत ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए. इस जबर्दस्त पारी के बावजूद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उनकी आलोचना की है.

IPL 2024: वीरेंद्र सहवाग ने कही यह बात

वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत के आउट होने के तरीके से काफी नाराज थे. उनका मानना है कि ऐसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत को क्रीज पर टिके रहना चाहिए था और अपना विकेट इतनी आसानी से नहीं गंवाना चाहिए था और अपने अर्धशतक को एक बड़े स्कोर में बदलना चाहिए था. पंत करीब एक साल बाद मैदान पर वापस आए हैं. 2022 के दिसंबर में एक भयंकर कार दुर्घटना में पंत बाल-बाल बचे थे. उसके बाद वह आईपीएल में वापसी कर रहे हैं. पंत ने केकेआर के खिलाफ मैच में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा है.

IPL 2024: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नया वीडियो वायरल

IPL 2024: सहवाग को पंत से थी शतक की उम्मीद

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर कहा कि पंत की पारी अच्छी थी. लेकिन आपने पहले दो मैचों में ज्यादा स्कोर नहीं बनाया और अब, जब आप रन बना रहे हैं, तो आप अपना विकेट ऐसे नहीं दे सकते. आपको रुकना चाहिए था, शतक तक पहुंचना चाहिए था और 110 या 120 पर नाबाद रहना चाहिए था. क्योंकि रन बहुत तेजी से चाहिए थे. सहवाग ने आगे कहा कि उनकी बल्लेबाजी अच्छी थी. वह फॉर्म में वापस आ गए हैं और शानदार स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

IPL 2024: अंक तालिका में नौवें नंबर पर है दिल्ली

सहवाग ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वैसे भी पहले ओवर से पता था कि हारने वाले हैं, जीतेंगे तो नहीं. यह कुछ बल्लेबाजी अभ्यास करने का समय था. अभी नेट्स पर जाने के बजाय आप यहां 20 अतिरिक्त गेंदें खेल सकते थे. तब आप शायद अभ्यास छोड़कर सीधे अगले मैच में लौट सकते थे. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पंत ने अर्धशतक जड़ा था और सीएसके को 20 रनों से हराया था. चार मैच में एक जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में नौवें स्थान पर है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola