ePaper

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा गुजरात टाइटंस, देखें प्लेइंग XI

Updated at : 04 Apr 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Shubman Gill and Shikhar Dhawan

IPL 2024: Shubman Gill and Shikhar Dhawan

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों को यह मुकाबला जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के गुरुवार के मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. टॉस जीतने के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकेट है और बाद में भी यह वैसा ही रहेगा. हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे. कुछ मैचों में स्कोर बहुत अधिक रहा है लेकिन हर खेल में ऐसा नहीं होगा. मुझे लगता है कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, अभी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं. हम और बेहतर खेलेंगे.

IPL 2024: शुभमन गिल ने कही यह बात

टॉस के बाद गुजरात के युवा कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन यह एक समान विकेट की तरह लग रहा है. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने में भी कोई हर्ज नहीं है. थोड़ा बादल छाए हुए हैं इसलिए उम्मीद है कि ओस नहीं होगी. हमने काफी अच्छी शुरुआत की है. इसके बाद हमें कुछ ऑन-रोड गेम देखने को मिले हैं. ऑन-रोड गेम महत्वपूर्ण हैं. पिछले साल हमने घर से बाहर काफी अच्छा खेला था. एक चोट के कारण डेविड मिलर चूक गए और केन विलियमसन टीम में आए हैं.

पेस बाजार में नहीं बिकता, कैगिसो रबाडा ने मयंक यादव की ऐसे की तारीफ

IPL 2024: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.
इंपैक्ट प्लेयर : तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे.
इंपैक्ट प्लेयर : बीआर शरथ, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola