ePaper

IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंत के फॉर्म पर दिया बड़ा बयान कहा, 'वह जल्द ही फॉर्म...'

Updated at : 24 Mar 2024 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंत के फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंत के फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

IPL 2024: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिद्धू को भरोसा है कि कार दुर्घटना के बाद लगभग 15 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे.

विज्ञापन

IPL 2024: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिद्धू को भरोसा है कि कार दुर्घटना के बाद लगभग 15 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे. वह कार दुर्घटना से उबरने और ‘रिहैबिलिटेशन’ के कारण पिछले सत्र में नहीं खेल पाये थे लेकिन वापसी में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे हैं. हालांकि शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत 18 रन ही बना सके लेकिन वह विकेटों के बीच रन लेने में फुर्तीले थे. उन्होंने स्टंप के पीछे कैच लपका और एक स्टंपिंग भी की.

IPL 2024: पंत जल्द ही फॉर्म हासिल कर लेगा: सिद्धू

सिद्धू ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर ‘क्रिकेट लाइव’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहा है और विकेटों के बीच में अच्छी तरह दौड़ रहा है. वह अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. वह बस जल्द ही फॉर्म हासिल कर लेगा, यह बस समय की बात है. लेकिन अहम चीज यह है कि भारतीय क्रिकेट को उसका नगीना वापस मिल गया है और मैदान पर उसकी वापसी के लिए हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘जब यह कार दुर्घटना हुई थी तो मैंने कार की फोटो देखी थी. सबकुछ जल गया था, कार का कोई भी हिस्सा नहीं बचा था. कोई भी उस तरह की भयावह दुर्घटना से कैसे बच सकता है?’ अपनी बातों को आगे रखते हुए सिद्धू ने कहा, ‘फिर उसका ऑपरेशन सफल होगा या नहीं,सब यही सोच रहे थे. लेकिन उनके लिए सब कुछ अच्छा रहा.’

IPL 2024: सुनील गावस्कर ने हर्षित राणा दिया केकेआर के जीत का श्रेय

वहीं भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दो बार की चैम्पियन केकेआर के सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली चार रन की रोमांचक जीत के बाद युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जीत का श्रेय दिया जिन्होंने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते दो विकेट से कुल तीन अहम विकेट झटके.

IPL 2024: राणा ने विकेट को पढ़ा: गावस्कर

गावस्कर ने कहा, ‘राणा ने विकेट को पढ़ा और अंतिम ओवर में शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी की. रसेल को 64 रन और दो विकेट झटकने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया लेकिन मुझे लगता है कि हर्षित राणा को उसके स्पैल और विशेषकर अंतिम ओवर के लिए उन्हें कुछ देना चाहिए था.’

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola