ePaper

IPL 2024, MI vs RR: गोल्डन डक का शिकार हुए रोहित शर्मा, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated at : 02 Apr 2024 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024, MI vs RR: गोल्डन डक का शिकार हुए रोहित शर्मा

IPL 2024, MI vs RR: गोल्डन डक का शिकार हुए रोहित शर्मा

IPL 2024, MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सोमवार को पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

विज्ञापन

IPL 2024, MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सोमवार को पहली ही गेंद पर आउट हो गए. उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया. मुंबई ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ऐसी घर वापसी होगी. इस सीजन में नये कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम की यह लगातार तीसरी हार है. एमआई के बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स की तेज गेंदबाजी के सामने पूरी तरह लाचार दिखे. युजवेंद्र चहल ने स्पिन में भी अपनी छाप छोड़ी और तीन विकेट चटकाए. मुंबई के टॉप चार बल्लेबाजों में से तीन 00 पर आउट हो गए. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 125/9 रन बनाए, जो आईपीएल 2024 में अब तक की पहली पारी में सबसे कम स्कोर है. शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस का नाम शामिल था.

IPL 2024: 17 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं रोहित शर्मा

पूर्व एमआई कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गोल्डन डक के शिकार हो गए. यह आईपीएल में उनका 17वां शून्य का स्कोर था. इस टूर्नामेंट के इतिहास में वह दिनेश कार्तिक के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जो 17 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. इस जोड़ी के बाद पीयूष चावला (16 डक) का नाम आता है. राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल (3/11) और ट्रेंट बोल्ट (3/22) ने सोमवार को मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 125/9 पर रोक दिया. बोल्ट ने पावरप्ले के अंदर तीन विकेट झटककर शुरुआत की और चहल ने अगले ओवरों में हार्दिक पांड्या (34), तिलक वर्मा (32) के साथ गेराल्ड कोएत्जी (4) का विकेट चटकाया. चहल ने चार ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट लिए.

IPL 2024: बोल्ट ने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को किया शून्य पर आउट

बोल्ट ने तीनों टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस को शून्य पर आउट किया. बोल्ट ने पहले ही ओवर में मुंबई को बड़ा झटका दे दिया था. उन्होंने मुंबई दो झटके दिए. बोल्ड की गेंद पर एक रन के लिए शॉट लगाने का प्रयास करते हुए रोहित ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ दिया. गेंद सीधा कीपर-कप्तान संजू सैमसन के हाथों में गई. उन्होंने डाइव लगाते हुए दाहिने हाथ से एक शानदार कैच पकड़ा. धीर ने डीआरएस का सहारा लिया, लेकिन वह बेकार हो गया.

IPL 2024: पावर प्ले पूरी तरह राजस्थान के नाम

मुंबई की स्थिति तब और खराब हो गई जब इम्पैक्ट प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस (00) ने तीसरे ओवर में बोल्ट की बाहर जाती एक गेंद पर शार्ट थर्ड की ओर एक शॉट खेला. उस गेंद को नांद्रे बर्गर ने शानदार ढंग से पकड़ा और ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ईशान किशन (16 रन) ने कुछ आकर्षक स्ट्रोक खेले लेकिन बर्गर ने उनकी भी पारी का अंत कर दिया. बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर सैमसन के हाथों में चली गई. पावर प्ले पूरी तरह राजस्थान के नाम रहा.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola