IPL 2024: निकोलस पूरन ने खेली विस्फोटक पारी और डिकॉक का पचासा, ऐसे जीता लखनऊ, देखें तस्वीरें

IPL 2024, LSG vs PBKS
IPL 2024: निकोलस पूरन ने शानदार कप्तानी की और लखनऊ सुपर जायंट्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में पहली जीत दिलाई. लखनऊ ने शनिवार को पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर 21 रनों से हरा दिया.
IPL 2024: भारत को तेज गेंदबाजी में एक नया सितारा मिल गया, जिसने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए और लखनऊ सुपर जाइंट्स को शनिवार को आईपीएल के मैच में पंजाब किंग्स पर 21 रन से जीत दिलाने में सूत्रधार की भूमिका निभाई. वह और कोई नहीं मयंक यादव है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने कृणाल पंड्या की आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर आठ विकेट पर 199 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 38 गेंद में 54 रन बनाए. जबकि कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 42 रन की पारी खेली.

कृणाल पांड्या ने दो छक्के और चार चौके लगाकर 22 गेंद में 43 रन बनाये और टीम को दो सौ के करीब जवाब में मयंक की गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने इस सत्र में पहली जीत दर्ज की. पंजाब की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी.

लियाम लिविंगस्टोन की कमी चौथे नंबर पर महसूस हुई जो चोट के कारण उस क्रम पर नहीं उतरे. वह 17 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे. मयंक यादव ने पंजाब की पारी के 12वें ओवर में टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली.

जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा उनकी गेंदों का सामना नहीं कर सके. शिखर धवन ने 50 गेंद में 70 और बेयरस्टो ने 29 गेंद में 42 रन बनाए. पावरप्ले में पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 61 रन था. धवन ने रवि बिश्नोई को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

वहीं बेयरस्टो ने कृणाल को दो छक्के लगाकर 11वें ओवर में पंजाब को 100 के पार पहुंचाया. बिश्नोई ने अगले ओवर में सिर्फ तीन रन दिये जिससे बेयरस्टो ने मयंक की गेंदों को नसीहत देने की सोची और अपना विकेट गंवा बैठे. प्रभसिमरन सात गेंद में 19 रन बनाकर उनका दूसरा शिकार बने. वहीं जितेश भी उनकी रफ्तार का सामना नहीं कर पाए.

इससे पहले निकोलस पूरन को कप्तानी सौंपकर इस मैच में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेल रहे केएल राहुल कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए. एक बार जीवनदान मिलने के बाद भी अर्शदीप की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर जॉनी बेयरस्टो के हाथ में कैच थमा बैठे.

देवदत्त पड्डिकल ने दो चौके लगाये लेकिन सैम कुरेन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. मार्कस स्टोइनिस (19) ने दो छक्के लगाये लेकिन राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद पूरन मैदान पर उतरे और चाहर को दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे.

डिकॉक ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. स्ट्रेटेजिक टाइम आउट से लखनऊ का रन प्रवाह रूका और डिकॉक को अर्शदीप ने विकेट के पीछे जितेश शर्मा के हाथों लपकवाया.पूरन को रबाडा ने आउट किया. लेकिन कृणाल ने आते ही हाथ खोलकर खेलना शुरू किया और टीम को मजबूत स्कोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




