ePaper

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 5 विकेट तो रोहित शर्मा ने गोद में उठाया, देखें वीडियो

Updated at : 12 Apr 2024 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Jasprit Bumrah

IPL 2024: Jasprit Bumrah

IPL 2024: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आरसीबी के पांच विकेट चटका दिए. आईपीएल के इस सीजन में यह पहला मौका है जब किसी गेंदबाज ने पांच विकेट अपने नाम किया हो.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 25 मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुंबई ने आरसीबी पर शानदार जीत दर्ज की. एक बडे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. ईशान किशन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी और सूर्यकुमार यादव ने सीजन से सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 17 गेंद पर पर अपना पचासा पूरा किया. हार्दिक पांडया और तिलक वर्मा भी नहीं चूके. हार्दिक ने महज 6 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से 21 रन बना डाले. इन सब के बीच जसप्रीत बुमराह ने आज 5 विकेट चटकाए. यह इस सीजन का पहला पांच विकेट है. बुमराह के पांच विकेट चटकाने के बाद रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं था. रोहित ने बुमराह को अपनी गोद में उठा लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

IPL 2024: बुमराह ने चटकाए महत्वपूर्ण विकेट

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, सौरव चौहान और विजयकुमार वैश्य को आउट करके अपने आईपीएल करियर में दूसरा पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया. मैच के दौरान दो अलग-अलग मौकों पर वह हैट्रिक लेने के करीब थे. हालांकि, ऐसा नहीं हो सका, लेकिन उन्होंने पांच विकेट अपने नाम जरूर किया. इस उपलब्धि के बाद रोहित शर्मा के साथ बुमराह का जश्न वायरल हो गया है. बुमराह को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

उम्मीद है विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाएंगे, RCB स्टार ने क्यों कही यह बात

IPL 2024: आखिरी गेंद से निराश थे बुमराह

पारी की समाप्ति के बाद प्रेजेंटेशन में बात करते हुए बुमराह ने कहा कि यह एक अच्छा दिन था. उन दिनों में से एक जब मैं जो कर रहा था वह काम कर रहा था. विकेट शुरुआत में कुछ गिला लग रहा था. अपनी आखिरी गेंद से निराश हूं. जब पहला ओवर फेंका तो मुझे एहसास हुआ कि गेंद थोड़ी धीमी आ रही है. मैं हार्ड लेंथ गेंदबाजी करना चाह रहा था. मैं 11 साल से ऐसा कर रहा हूं, इसलिए मुझे इसकी आदत है. अंत में जो हुआ वह ओस के कारण हुआ.

IPL 2024: जीत नहीं पाया आरसीबी

बुमराह ने कहा कि अच्छे और बुरे दिनों के साथ बहुत ऊपर या बहुत नीचे नहीं जाना चाहता. यह खेल एक महान स्तर का है. कड़ी मेहनत करना जारी रखना चाहता हूं. बता दें कि आईपीएल 2024 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ बुमराह के पांच विकेट के बावजूद आरसीबी 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में कामयाब रहा. फाफ डू प्लेसिस 61 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे. उनके बाद रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक ने भी अर्धशतक जड़े. लेकिन आरसीबी यह मुकाबला हार गया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola