ePaper

GT vs RCB, IPL 2024: आरसीबी ने गुजरात को 9 विकेट से रौंदा, फिर चमके किंग कोहली

Updated at : 28 Apr 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
GT vs RCB, IPL 2024: आरसीबी ने गुजरात को 9 विकेट से रौंदा, फिर चमके किंग कोहली

Ahmedabad: Royal Challengers Bengaluru's Virat Kohli celebrates his half century with Will Jacks

GT vs RCB, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 45 में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से रौंद दिया है. विल जैक्स ने 41 गेंद पर शतक जड़ दिया, वहीं विराट कोहली ने नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

विज्ञापन

GT vs RCB, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 45 में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से रौंद दिया है. विल जैक्स ने 41 गेंद पर शतक जड़ दिया, वहीं विराट कोहली ने नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी ने वह लक्ष्य 16 ओवर में ही हासिल कर लिया. इससे पहले साई सुदर्शन और शाहरूख खान के अर्द्धशतक के दम पर टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया. गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही. टीम को पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के रूप में पहला झटका लगा. साहा ने चार गेंद का सामना किया और पांच रन बनाए. उनको स्वप्निल सिंह ने करन शर्मा के हाथों कैच कराया. इस झटके की वजह से गुजरात की रनों की गति काफी धीमी हो गई. साई सुदर्शन ने 84 रनों की बेजोड़ पारी खेली. उन्होंने 49 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. कप्तान शुभमन गिल आज भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्होंने 19 गेंद पर 1 चौके की मदद से 16 रन बनाए.

साई सुदर्शन ने बनाए नाबाद 84 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के बल्लेबाजों ने काफी धीमी गति से रन बनाए. हालांकि टीम ने पूरी पारी में केवल तीन ही विकेट गंवाए, लेकिन इस बड़े स्टेडियम में ज्यादा बाउंड्री नहीं लगा पाए. पूरी पारी में 10 छक्के और 15 चौके लगे. साई सुदर्शन अंत तक जमे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद रनों की गति को थोड़ा तेज किया. उन्होंने नाबाद 84 रनों की पारी खेली. बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर डेविड मिलर भी 19 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन ही बना पाए.

IPL 2024: विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर गौतम गंभीर ने दी शानदार प्रतिक्रिया, वीडियो वायरल

IPL का सबसे तेज शतक टूटने से बचा, मैकगर्क ने मचाई तबाही

कैमरुन ग्रीन सबसे महंगे गेंदबाज

गेंदबाजी की बात करें तो आरसीबी ने अपने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. इनमें से मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने अपने कोटे के पूरे चार-चार ओवर गेंदबाजी की. दोनों ने 8.50 की इकॉनमी से रन लुटाए. कैमरन ग्रीन सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने तीन ओवर में 42 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. करन शर्मा ने भी 3 ओवर में बिना किसी विकेट के 38 रन दे डाले. सिराज, स्वप्निल सिंह और ग्लेन मैक्सववेल को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola