ePaper

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Updated at : 04 Apr 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Shubman Gill

IPL 2024: Shubman Gill

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने पंजाब को 200 रनों का लक्ष्य दिया था. पंजाब की शुरुआत खराब रही, लेकिन आखिरी ओवरों में उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य को पंजाब ने आखिरी ओवर तक चले रोमांच में हासिल कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 89 रन बनाए. उन्होंने 48 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े. चोटिल डेविड मिलर की जगह टीम में आए केन विलिमसन ने गिल का अच्छा साथ निभाया और 22 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली. तीसरे ओवर में ही गुजरात को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा. यह सलामी बल्लेबाज अब तक लय में नहीं आया है और 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गया. उसके बाद गिल और केन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया.

IPL 2024: शुभमन गिल ने खेली कमाल की पारी

टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा था कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. लेकिन वह टॉस हार गए और उनकी टीम को बल्लेबाजी करनी पड़ी. उन्होंने कहा था कि पिच कठोर है और दोनों पारियों में समान व्यवहार करेगी. गुजरात के लिए साइ सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुदर्शन ने 19 गेंद में 6 चौकों की मदद से 99 रन बना डाले.

IPL 2024 : इस बार छक्कों की आयी बाढ़, 16 ही मैचों में लग गये 299 छक्के

IPL 2024: राहुल तेवतिया के बल्ले से निकला आग

राहुल तेवतिया भी गजब के फॉर्म में दिखे. उन्होंने तो 8 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का की मदद से 23 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर ही गुजरात ने पंजाब को 200 रनों का लक्ष्य दिया. पंजाब को यह लक्ष्य 20 ओवर में हासिल करना होगा. इसका मतलब यह हुआ कि उसे हर ओवर में 10 रन बनाने होंगे. गेंदबाजी की बात करें तो कैगिसो रबाडा सबसे महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर में 44 रन लुटाकर दो विकेट भी चटकाए. हर्षल पटेल और हरप्रीम बरार को एक-एक सफलता मिली.

IPL 2024: ऐसी रही पंजाब किंग्स की पारी

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में टीम को पहला झटका कप्तान धवन के रूप में लगा. धवन 1 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह ने पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े. फिर बेयरस्टो आउट हो गए. विकेट गिरते रहे और रन बनते रहे. शशांक सिंह ने 29 गेंद पर 61 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. जितेश शर्मा ने भी 8 गेंद पर 16 रन बनाए. आशुतोष शर्मा ने आग उगला और 17 गेंद पर 31 रनों की पारी खेल डाली. इस पारी ने जीत सुनिश्चित कर दी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola