LSG vs SRH Dream 11: लखनऊ और हैदराबाद के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे मालामाल! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

Pune: Lucknow Super Giants players celebrate the wicket of Anukul Roy of Kolkata Knight Riders during the 53rd T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Lucknow Super Giants and the Kolkata Knight Riders, at MCA International Stadium in Pune, Saturday, May 7, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_07_2022_000258A)
IPL 2023, LSG vs SRH: आईपीएल 2023 में 7 (अप्रैल) को लखनऊ सुपर जांयट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Dream 11: आईपीएल 2023 में 7 (अप्रैल) को लखनऊ सुपर जांयट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारी थी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त मिली थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग होगी. वहीं इस मुकाबले से पहले हम आपको ड्रीम11 की बेस्ट टीम के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप करोड़ों रुपये जीत सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 10वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद होगी. यहां की पिच पर बड़ा स्कोर बनते हुए नजर आ सकता है. हालांकि शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. वहीं मुकाबले में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फसला सबसे सही माना जाएगा.
लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, केएल राहुल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, गौतम, यश ठाकुर, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मार्को जानसन
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
कप्तान- एडेन मार्करम
उपकप्तान – काइल मेयर्स
विकेटकीपर – क्विंटन डिकॉक
बल्लेबाज- केएल राहुल, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन
ऑलराउंडर- वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा
गेंदबाज- रवि बिश्नोई, मार्क वुड, मार्को जानसेन
डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




