LSG vs RCB Head to Head: लखनऊ और बैंगलोर में किस टीम का पलड़ा है भारी, यहां जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में आज (1 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
LSG vs RCB Head to Head: आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला आज (1 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले हुए मुकाबले में लखनऊ ने बैंगलोर को 1 विकेट से मात दी थी. ऐसे में अब आरसीबी इस मैच में हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. तो चलिए मैच से पहले जानते हैं एलएसजी बनाम आरसीबी के बीच किस टीम का पलड़ा भारी है और कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड.
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें में आरसीबी ने 2 तो लखनऊ ने एक मैच जीता है. आंकड़ों के हिसाब से आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस बार लखनऊ की टीम भी शानदार फॉर्म में है और टीम ने पिछली टक्कर में आरसीबी को हराया है. वहीं अब देखना ये है कि आरसीबी अपना बदला पूरा ले पाएगी या नहीं. हालांकि आरसीबी के लिए इतना आसान नहीं होगा कि वो लखनऊ को उसके घर में हरा पाए. ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है.
लखनऊ ने अपने पिछले मैच में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था और पंजाब किंग्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की थी. वहीं, आरसीबी को अपने पिछले मैच में केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि लखनऊ 8 मैचों में से 5 जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. जबकि आरसीबी 8 मैचों में से 4 मैच जीते हैं और इस समय प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर है.
Also Read: LSG vs RCB Playing 11: लखनऊ से हिसाब बराबर करने उतरेगी आरसीबी, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




