DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद पर लगातार दूसरी जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

Chennai: Avesh Khan of Delhi Capitals celebrates the wicket of Jonny Bairstow of Sunrisers Hyderabad during match 20 of the Vivo Indian Premier League 2021 between the Sunrisers Hyderabad and Delhi Capitals at the M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Sunday on 25,April 2021.(PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_25_2021_000242A)
DC vs SRH: आईपीएल 2023 में शनिवार (29 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली को हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करनी होगी.
DC vs SRH, IPL 2023: आईपीएल 2023 में लगातार पांच हार के बाद पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार (29 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी उम्मीदें बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की होगी. पिछले दोनों मैचों दिल्ली को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही. टीम का पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही थी. हैदराबाद में खेले गये कम स्कोर वाले इस मैच को दिल्ली ने सात रन से जीता था.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी उसकी बल्लेबाजी है. पिछले मुकाबले में टीम ने 62 रन पर पांच विकेट गंवा दिया था. मनीष पांडे और अक्षर पटेल की संयमित बल्लेबाजी से दिल्ली ने 20 ओवर में 128 रन बनाये थे. वार्नर ने ज्यादातर मैचों में टीम की बल्लेबाजी का बोझ उठाया है लेकिन दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिलने के कारण वह खुल कर नहीं खेल पा रहे हैं. इस सीजन में पावरप्ले में उन्होंने सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेली हैं. खराब लय में चल रहे पृथ्वी साव की जगह टीम ने पिछले मैच में फिल साल्ट से पारी का आगाज कराया लेकिन वह खाता खोलने में नाकाम रहे. सरफराज खान और अमन हकीम खान ने भी संघर्ष किया है.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया था. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया और फिर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार तरीके से 12 रन का बचाव किया. इस मुकाबले में इशांत शर्मा और एनरिच नोर्किया ने भी प्रभावित किया.
वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम पिछले मुकाबले के ज्यादातर समय तब मैच को जीतने की स्थिति में थी. टीम को हालांकि धीमी शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा. आईपीएल में अपने पहले शतक के बाद हैरी ब्रुक पावरप्ले में रन बनाने में संघर्ष करते दिखे है. मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है. टीम के गेंदबाजों ने हालांकि प्रभावशाली प्रदर्शन किये है. भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मुकाबले में चार ओवर में महज 11 रन खर्च कर दो विकेट चटकाये तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने मैच के आठवें ओवर में तीन विकेट चटकाकर दिल्ली को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया था.
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, एनरिक नोर्किया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल.
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन और अनमोलप्रीत सिंह.
मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




