CSK vs GT: जीत के साथ MS Dhoni को मिलेगी आईपीएल से विदाई? ये 5 प्लेयर्स सीएसके को बनाएंगे ‘चैंपियन’

Published by : Saurav kumar Updated At : 29 May 2023 4:31 PM

विज्ञापन

गुजरात और चेन्नई के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल मुकाबले को फैंस के चहेते सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच माना जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको सीएसके के उन 5 प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जो चेन्नई को चैंपियन बना सकते हैं.

विज्ञापन

आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज (29 मई) को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह दमदार खिताबी भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को फैंस के चहेते सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल मुकाबला भी माना जा रहा है. ऐसे में सीएसके धोनी को आईपीएल का खिताब जीतकर उन्हें शानदार विदाई देना चाहेगी. वहीं इस दमदार मुकाबले से पहले आज हम आपको सीएसके के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का चैंपियन बना सकते हैं.   

ये 5 खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स को बनाएंगे चैंपियन

डेवॉन कॉन्वे – चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे आईपीएल के इस सीजन में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. कॉन्वे ने अबतक सीएसके के लिए 15 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 625 रन बनाए हैं. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेवॉन बल्ले से धमाका कर सकते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ – चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर गुजरात के खिलाफ उनका बल्ला चला तो चेन्नई की जीत की राह काफी आसान हो जाएगी और टीम आईपीएल की पांचवी बार चैंपियन बनेगी.

अजिंक्य रहाणे – चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में शामिल किए गए अजिंक्य रहाणे का इस बार अलग ही अवतार देखने को मिला है. इस साल रहाणे 180 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. रहाणे का यह विस्फोटक अंदाज अगर फाइनल में गुजरात के खिलाफ भी देखने को मिला तो गुजरात के लिए मुकाबला काफी मुश्किल भरा हो जाएगा.

रवींद्र जडेजा – सीएसके के आलराउंडर रवींद जडेजा उनकी टीम के सबसे बड़े मैच विनर में से एक हैं. बात बॉलिंग की हो या बैटिंग की जडेजा का जलवा दोनों में जमकर दिखता है. इस सीजन वह अपनी टीम को कई बार मुकाबले जीता चुके हैं. ऐसे में जडेजा फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं.

मथिसा पाथिराना – चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज माथिसा पाथिराना को महेंद्र सिंह धोनी का सबसे पसंदीदा बॉलर भी माना जाता है. पाथिराना ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. पाथिराना इस सीजन 11 मैच खेल चुके इस दौरान वह 17 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. पाथिराना का अलग एक्शन बल्लेबाजों को काफी परेशान करता है. गुजरात के खिलाफ भी पाथिराना चेन्नई के लिए सबसे बड़े मैच विनर बन सकते हैं.  

Also Read: CSK vs GT Dream 11: गुजरात और चेन्नई के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola