ePaper

CSK vs GT Dream 11: गुजरात और चेन्नई के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

Updated at : 29 May 2023 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs GT Dream 11: गुजरात और चेन्नई के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

GT vs CSK Dream 11: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले से पहले आज हम आपको ड्रीम11 की बेस्ट टीम के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

GT vs CSK IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल का इंतजार अब खत्म हो गया है. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस खिताबी मुकाबले के लिए फाइनल में पहुंच गई है. दोनों ही टीमों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. चेन्नई और गुजरात इस सीजन हर डिपार्टमेंट में अच्छा खेली है. एक ओर कैप्टून कूल का चतुर दिमाग है तो दूसरी ओर एग्रेसिव पांड्या का जोश ऐसे में कौन इस खिताब को अपने नाम करेगी यह देखना दिलचस्प होगा. वहीं इस मुकाबले के पहले आज हम आपको ड्रीम11 की बेस्ट टीम के बारे में बताएंगे.

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबाजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव

आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

GT vs CSK IPL फाइनल की ड्रीम 11 टीम

कप्तान: शुभमन गिल

उपकप्तान: डेविन कॉनवे

विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज: अभिनव मनोहर, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे

गेंदबाज: महेश, राशिद खान, मो. शमी

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, मोईन अली

GT vs CSK IPL फाइनल की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर/दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे/महेश ठीकशाना, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा

Also Read: GT vs CSK: खिताबी भिड़ंत के लिए चेन्नई और गुजरात तैयार, जानिए हर अपडेट

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola