ePaper

IPL 2020 Points Table : चेन्नई की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट टेबल में भारी फेरबदल, पंजाब फिसड्डी टीम

Updated at : 05 Oct 2020 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 Points Table : चेन्नई की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट टेबल में भारी फेरबदल, पंजाब फिसड्डी टीम

Sharjah: Chennai Super Kings player Shane Watson plays a shot during IPL 2020 cricket match against Kings XI Punjab, at Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, United Arab Emirates, Sunday, Oct. 4, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI04-10-2020_000221B)

IPL 2020, Chennai Super Kings, thumping win, point table, Kings XI Punjab, Mumbai Indians शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 के 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 10 विकेट से रौंदा. धमाकेदार जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धौनी की टीम ने पिछले 3 मैच में मिली करारी हार के याद को भी पीछे छोड़ दिया. चेन्नई की विस्फोटक जीत के बाद प्वाइंट टेबल में भी भारी फेरबदल हो गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 के 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 10 विकेट से रौंदा. धमाकेदार जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धौनी की टीम ने पिछले 3 मैच में मिली करारी हार के याद को भी पीछे छोड़ दिया. चेन्नई की विस्फोटक जीत के बाद प्वाइंट टेबल में भी भारी फेरबदल हो गया है.

कल तक प्वाइंट टेबल पर सबसे नीचे नजर आने वाली चेन्नई की टीम धमाकेदार जीत के साथ दो पायदान ऊपर उठकर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है और पंजाब की टीम सबसे नीचे पहुंच गयी है. चेन्नई सुपर किंग्स के अब 4 अंक हो गये हैं. जिसमें धौनी की टीम को 5 मैचों में 2 में जीत और 3 में करारी हार मिली है.

Also Read: IPL 2020, CSK vs KXIP : वॉटसन और डु प्लेसिस का धमाका, चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदा

8 टीमेंTeamमैच खेलेजीतेहारेमैच ड्राप्वाइंट अबतकनेट रन रेट
मुंबईMumbai Indians532061.214
दिल्लीDelhi Capitals431060.588
बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore42106-0.954
कोलकाताKolkata Knight Riders44204-0.121
राजस्थानRajasthan Royals42204-0.317
चेन्नईChennai Super Kings52304-0.342
हैदराबादSunrisers Hyderabad52304-0.417
पंजाबKings XI Punjab514020.178

पंजाब की हैट्रिक हार, प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे

चेन्नई के खिलाफ 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद पंजाब की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंच गयी है. पंजाब की चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी हार थी. पंजाब की टीम को 5 मैच में केवल 1 मैच में जीत मिली है और 4 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है.

Also Read: IPL 2020 KKR vs DC: जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर, ऐसी ही आक्रामक पारी खेलना चाहता था
मुंबई इंडियंस टॉप पर, दिल्ली-बेंगलुरु से नंबर वन की जंग

प्वाइंट टेबल पर इस समय मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर बनी हुई है. मुंबई की टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में जीत और 2 मैच में करारी हार मिली है. मुंबई के कुल 6 अंक हैं. हालांकि मुंबई को दिल्ली और बेंगलुरु से जोरदार टक्कर है. दिल्ली और बेंगलुरु के भी 6 अंक हैं. दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें अब तक 4-4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 6 अंक हैं. दिल्ली और बेंगलुरु के बीच आज जो भी टीम जीतेगी प्वाइंट टेबल पर वो टीम नंबर वन पर पहुंच जाएगी.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola