ePaper

CSK vs LSG, IPL 2023: अपने होम ग्राउंड पर सीएसके ने लखनऊ को 12 रन से हराया, दर्ज की पहली जीत, देखें तस्वीरें

Updated at : 04 Apr 2023 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
CSK vs LSG, IPL 2023: अपने होम ग्राउंड पर सीएसके ने लखनऊ को 12 रन से हराया, दर्ज की पहली जीत, देखें तस्वीरें

IPL 2023- चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार वापसी की. सीएसके ने सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक हाई स्कोरिंग गेम में 12 रनों से हरा दिया है. यह चेन्नई की इस सीजन की पहली जीत है. उद्घाटन मैच में सीएसके को पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
undefined

रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की शतकीय साझेदारी के बाद मोईन अली की जबर्दस्त गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हराकर अपने गढ़ चेपॉक पर चार साल बाद शानदार वापसी की. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन बनाये. जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी.

undefined

चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिये और लखनऊ के शीर्षक्रम को तहस नहस कर दिया. तुषार देशपांडे ने भी दो विकेट चटकाये. लखनऊ के लिये काइल मायर्स ने लगाकार दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाये.

undefined

निकोलस पूरन ने आखिरी ओवरों में 28 गेंद में 32 रन की पारी खेली. इनके अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. कप्तान केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हो गये. इससे पहले चेन्नई के लिये गायकवाड़ ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई.

undefined

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 89 मीटर का छक्का जड़कर टीम के गढ़ चेपॉक स्टेडियम पर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. ‘थाला’ धोनी ने दो छक्के जड़े लेकिन मार्क वुड को तीसरा छक्का जड़ने के प्रयास में तीन गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गये.

undefined

गायकवाड़ ने 37 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये जबकि डेवोन कॉनवे ने 29 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. शिवम दुबे ने 16 गेंद में 27 रन बनाये जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे.

undefined

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को पांच विकेट लेने वाले वुड ने चार ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट चटकाये. लखनऊ के लिये लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये.

undefined

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर गायकवाड़ और कॉनवे ने पहले छह ओवर में 79 रन बनाये. पहले मैच में 92 रन बनाने वाले गायकवाड़ ने उस लय को कायम रखा और न्यूजीलैंड के कॉनवे ने उनका पूरा साथ दिया. चेन्नई के 100 रन आठवें ओवर में बने.

undefined

गायकवाड़ ने के गौतम के पहले ओवर में तीन छक्के लगाये. तेज गेंदबाज आवेश खान ने दूसरे ओवर की पहली चार गेंद में ही 16 रन दे डाले. उन्होंने तीन ओवर मे 39 रन देकर बेन स्टोक्स का विकेट लिया. इससे पहले मैदान पर कुत्ता आने के कारण मैच कुछ मिनट विलंब से शुरू हुआ.

undefined

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 अप्रैल को खेलना है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जो रोहित शर्मा की टीम का होम ग्राउंड है. वहीं लखनऊ को अपना अगला मुकाबला सात अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola