SRH के तुरुप का इक्का, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर तहलका मचाने वाला आ रहा वापस
Nitish Kumar Reddy Set to Join SRH Camp. Image: SRH/X
IPL 2025: आईपीएल में सभी टीमें अपने पूरे स्क्वॉड को चुस्त दुरुस्त करने में लगी हैं. इसी क्रम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रेंचाइजी का एक चोटिल सदस्य फिट होकर टीम को जॉइन करने वाला है.
IPL 2025: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में चौथे टेस्ट में 114 रन की साहसिक पारी खेलकर नीतीश कुमार रेड्डी विश्व क्रिकेट में छा गए थे. उनकी पारी की बदौलत भारत न केवल फॉलोऑन टालने में सफल रहा बल्कि हार से भी बच गया. रेड्डी को इसका फायदा भी मिला, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 में शामिल किया गया. हालांकि पहले ही मैच में उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा. Indian Premier League.
हालांकि अब भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) साइड स्ट्रेन की समस्या से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. पीटीआई के अनुसार नीतीश ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और फिजियो ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है. आंध्र के इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी. SunRisers Hyderabad.
नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण वह उस मैच और पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए थे. नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपये में बरकरार रखा था. उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे. इसके अलावा, उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए तीन विकेट हासिल किए. नीतीश जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे जिसे अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है.
26 मई 2003 को जन्मे नीतीश ने घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है. उन्हें 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था. हालांकि, उस सीजन में उन्हें केवल दो मैच खेलने का मौका मिला. आईपीएल 2025 के लिए, सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो उनकी टीम में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है. हाल ही में, फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद, नीतीश टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं. एसआरएच का पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ निर्धारित है.
गलत मत समझिए, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज…, मोईन अली ने छेड़ी नई बहस, बयान से पड़ोसियों में उबाल
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही रहेंगे कप्तान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, BCCI सूत्र ने भी की पुष्टि
पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










