IPL 2021: धोनी को गौतम गंभीर की बड़ी सलाह, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद करना चाहिए ये काम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Indian Premier League 2021 गंभीर ने कहा कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए भले ही टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रही हो.

विज्ञापन

Indian Premier League 2021 पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी सलाह दे दी है. गंभीर ने कहा, जब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई कर लेगी, तो एमएस धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए.

विज्ञापन

सीएसके की टीम इस समय तालिका में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. यूएई में आईपीएल बहाल होने के बाद धोनी अपनी टीम के दोनों मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तीन और नाबाद 11 रन बनाये.

Also Read: IPL 2021: RCB के खिलाफ 2 मैचों से गायब रहे हार्दिक पांड्या करेंगे वापसी! फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

गंभीर ने कहा कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए भले ही टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रही हो.

Also Read: IPL 2021: मैच के बाद कप्तान संजू सैमसन सहित पूरी टीम की कटी जेब! 24 लाख का हुआ नुकसान

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, एमएस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, भले ही वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों या फिर पहले बल्लेबाजी कर रहे हों ताकि आप क्रीज पर कुछ समय बिता सकें.

उन्होंने कहा, मैं सिर्फ यही देखना चाहता हूं, उम्मीद करता हूं ऐसा हो. कप्तान के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यही है कि यह उसकी इच्छा होती है कि वह जहां चाहे, उस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है.

गौरतलब है कि गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी कर चुके हैं. गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता है. उनकी आईपीएल छोड़ने के बाद से केकेआर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. आईपीएल 2021 में केकेआर की टीम प्वाइंट टेबल में 9 मुकाबले में 4 जीत और पांच हार के बाद 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola