IPL 2021, PBKS vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने पंजाब को 9 विकेट से रौंदा, लगातार तीन हार के बाद चखा जीत का स्वाद
Chennai: David Warner Captain of Sunrisers Hyderabad and Jonny Bairstow of Sunrisers Hyderabad run between the wickets during match 14 of the Indian Premier League 2021 between the Punjab Kings and the Sunrisers Hyderabad held at the M. A. Chidambaram Stadium, Chennai, Wednesday, April 21, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL) (PTI04_21_2021_000173B)
IPL 2021, PBKS vs SRH LIVE Score Updates, Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन में पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने पहले पंजाब को 120 रन पर ढेर कर दिया, फिर 18 ओवर और 4 गेंदों में 1 विकेट खोकर 121 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 19 ओवर और 4 गेंदों में केवल 120 रन ही बना पायी थी. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
पंजाब की ओर से केवल फैबियन एलन ने एक विकेट चटकाये
पंजाब की खराब बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया. पंजाब की ओर से केवल फैबियन एलन ने एक विकेट लिये. उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन दिये और 22 रन खर्च किये. जबकि मोहम्मद शमी से केएल राहुल ने केवल दो ओवर कराया. दो ओवर में शमी ने 16 रन दिये और कोई भी विकेट नहीं लिये.
हैदराबाद की ओर से बेयरस्टो ने जमाया नाबाद अर्धशतक
हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो ने 56 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाये. इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों में 37 रन बनाये. सीजन में पहली बार टीम में शामिल हुए केन विलियमसन ने 19 गेंदों में 16 रन बनाये और नाबाद लौटे.
हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, पंजाब को 9 विकेट से रौंदा
आईपीएल 2021 के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन में पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने पहले पंजाब को 120 रन पर ढेर कर दिया, फिर 18 ओवर और 4 गेंदों में 1 विकेट खोकर 121 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
बेयरस्टो की तूफानी पारी, चौका जड़ पूरा किया अर्धशतक
हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. बेयरस्टो अब तक दो छक्का और 3 चौके जमा चुके हैं.
14 ओवर में हैदराबाद को स्कोर एक विकेट पर 91 रन
14वें ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 91 रन है. जॉनी बेयरस्टो इस समय 41 रन और केन विलियमसन 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
हैदराबाद को पहला झटका, वॉर्नर 37 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 11वें ओवर में पहला झटका लगा. कप्तान डेविड वॉर्नर 37 गेंदों में एक छक्का और 3 चौकों की मदद स 37 रन बनकार फैबियन एलन के शिकार हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए