Ind vs WI T20: विराट कोहली बायो बबल से बाहर, नहीं खेलेंगे तीसरा टी20, बीसीसीआई ने लिया ऐसा फैसला

Updated at : 19 Feb 2022 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Ind vs WI T20: विराट कोहली बायो बबल से बाहर, नहीं खेलेंगे तीसरा टी20, बीसीसीआई ने लिया ऐसा फैसला

Kolkata: Indian batter Virat Kohli raises his bat after scoring fifty runs during 2nd T20 cricket match against West Indies, at Eden Garden in Kolkata, Friday,Feb. 18, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_18_2022_000180B)

विराट कोहली तीसरे टी20 से बाहर बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दिया है कि विराट कोहली तीसरे टी20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे. दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले विराट कोहली को बायो बबल ब्रेक दिया गया है.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens, Kolkata) में खेला जा रहा है. जिसमें लगातार दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लिया है. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 (T20) मैच में विराट कोहली (Virat Kholi) टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

बीसीसीआई ने विराट कोहली को दिया बायो बबल ब्रेक

बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दिया है कि विराट कोहली तीसरे टी20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे. दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले विराट कोहली को बायो बबल ब्रेक दिया गया है. बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि विराट कोहली दूसरा मैच जीतने के बाद शनिवार की सुबह अपने घर रवाना हो चुके हैं. बीसीसीआई ने फैसला किया है कि खिलाड़ियों को बायो बबल से बीच-बीच में ब्रेक दिया जाए. जिससे खिलाड़ियों पर काम का प्रेशर अधिक न हो.

Also Read: India vs West Indies: टीम इंडिया ने टी20 में लगाया जीत का शतक, पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा
undefined

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में विराट कोहली का बल्ला चला

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में विराट कोहली का बल्ला खूब चला. उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाये. विराट कोहली का इससे पहले खामोश था. पहले टी20 में विराट कोहली ने 13 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 17 रन बनाये थे. तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली के बल्ले से केवल 26 रन बनाये. पहले मैच में 8, दूसरे वनडे में 18 और तीसरे और आखिरी मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

भारत ने वनडे के बाद टी20 सीरीज पर भी किया कब्जा

भारत ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्विप कर दिया था. भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से हराया. जबकि टी20 सीरीज में भी भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त ले ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola