India vs West Indies: टीम इंडिया ने टी20 में लगाया जीत का शतक, पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा

Kolkata:Indian bowler Ravi Bishoni celebrates with his teammate after dismissing West Indies batsman Brandon King, during 2nd T20 cricket match at Eden Garden, in Kolkata, Friday,Feb. 18, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_18_2022_000220A)
भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का शतक लगा लिया है. भारत ने अबतक 155 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 97 मैच जीते हैं और 51 मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत के तीन जीत टाई में दर्ज हैं, जो सुपर ओवर में या बॉलआउट में दर्ज हैं.
India vs West Indies टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना लिया. इसके साथ ही भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया.
भारत ने टी20 में लगाया जीत का शतक
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराने के साथ, भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का शतक भी लगा लिया है. भारत ने अबतक 155 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 97 मैच जीते हैं और 51 मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत के तीन जीत टाई में दर्ज हैं, जो सुपर ओवर में या बॉलआउट में दर्ज हैं.
टीम इंडिया सबसे कम मैचों में लगाया जीत का शतक
टीम इंडिया ने सबसे कम मैच खेलकर जीत का शतक लगाया है. इससे पहले पाकिस्तान ने 164 मैचों में जीत का शतक लगाया था. दोनों टीमों को छोड़कर दुनिया की और कोई भी टीम ने टी20 मैच में जीत का शतक नहीं लगाया है. पाकिस्तान सबसे अधिक टी20 मैच खेलने वाली टीम है. पाकिस्तान ने अबतक 189 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 117 में जीत और 64 में हार का सामना करना पड़ा है. सबसे अधिक टी20 मैच खेलने के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है. जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम हैं, जिसमें उसे 78 में जीत और 70 में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज की टीम तीसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज की टीम ने अबतक 159 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 66 में जीत और 81 में हार का सामना करना पड़ा है. चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक स्थान पर 157 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 82 में जीत और 69 में हार का सामना करना पड़ा.
भारत ने वेस्टइंडीज को ऐसे हराया
दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसमें भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 186 रन बनाये. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम तीन विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 178 रन ही बना पायी. भारत की ओर से विराट कोहली और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जमाये. जबकि वेंकटेश अय्यर ने 33 और रोहित शर्मा ने 19 रन की पारी खेली. गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने तीन विकेट चटकाये. जबकि भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट चटकाये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




