IND vs WI T20: सूर्यकुमार यादव की 83 रनों की पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया
IND vs WI T20I: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के 83 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मुकाबल में 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत ने टी20 सीरीज में भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है. भारत अगर यह मुकाबला हार जाता तो वह ऐतिहासिक सीरीज हार जाता. तिलक वर्मा एक बार फिर शानदार थे. उन्होंने 49 रनों की नाबाद पारी खेली. कप्तान हार्दिक पांड्या अगर हड़बड़ी नहीं दिखाते तो तिलक आज अपना दूसरा अर्धशतक जरूर पूरा करते. टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और एक रन बनाकर पारी के पहले ही ओवर में आउट हो गये.
भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से सात विकेट से हरा दिया है. पहले ही ओवर में पहला विकेट गंवाने के बाद भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने आग उगला. उन्होंने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 83 रनों की बेमिसाल पारी खेली. तिलक वर्मा एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाने में कामयाब रहे और नाबाद 49 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर में तीन विकेट चटकाए.
सूर्यकुमार यादव शतक से चूके, भारत को तीसरा झटका
टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 83 रनों के बेजोड़ पारी खेलकर आउट हो गये हैं. सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आये हैं. दूसरी छोर पर तिलक वर्मा हैं. भारत को तीसरा झटका 13वें ओवर में 121 के स्कोर पर लगा है. जीत के लिए टीम इंडिया को अब भी सात ओवर में 37 रनों की जरूरत है.
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने काफी तेज पारी खेली और केवल 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्का लगाया. टीम इंडिया दो विकेट गंवाने के बाद भी एक अच्छी स्थिति में दिख रही है.
शुभमन गिल आउट, भारत को दूसरा झटका
शुभमन गिल एक बार और पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. वह महज छह रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. गिल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर तिलक वर्मा आये हैं. दूसरे छोर पर उनका साथ सूर्यकुमार यादव दे रहे हैं.
जायसवाल आउट, भारत को पहला झटका
टीम इंडिया को पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही पहला झटका लगा. डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आये हैं.
टीम इंडिसवेस्टइंडीज ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य दिया है. कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली. कुलदीप यादव ने भारत के लिए तीन विकेट चटकाए. सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने भी 42 रनों के बेहतरीन पारी खेली.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए