ePaper

Ind vs SL: दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे रविंद्र जडेजा और राहित ने कर दी पारी घाषित, ट्रोल हो गये द्रविड़

Updated at : 05 Mar 2022 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
Ind vs SL: दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे रविंद्र जडेजा और राहित ने कर दी पारी घाषित, ट्रोल हो गये द्रविड़

Mohali: India’s Ravindra Jadeja being greeted by Jayant Yadav after his century during the 2nd day of 1st cricket test match between India and Sri Lanka at IS Bindra PCA Stadium, Mohali, Saturday, March 05, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI03_05_2022_000266B)

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ‍ 228 गेंदों पर 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन बनाये.

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच मोहाली में इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें भारतीय टीम दूसरे दिन अपनी पहली पारी 574 रन पर घोषित कर दी और खेल समाप्ति पर श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को 108 पर पवेलियन भेज दिया. इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका पर शिकंजा कस लिया है. हालांकि खेल का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के नाम रहा. उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया.

दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे जडेजा और रोहित शर्मा ने घोषित कर दी पारी

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ‍ 228 गेंदों पर 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन बनाये. लेकिन जब जडेजा अपने पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, उस समय अचानक कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें वापस बुला लिया और पारी घोषित कर दी. जिससे रविंद्र जडेजा को बिना दोहरा शतक लगाये वापस लौटना पड़ा.

Also Read: India vs Sri Lanka: रविंद्र जडेजा ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
undefined

जडेजा के दोहरे शतक नहीं बनने पर राहुल द्रविड़ हुए ट्रोल

रोहित शर्मा ने भारत की पारी 574 रन पर घोषित कर दी. जिस समय भारतीय कप्तान ने यह फैसला लिया, उस समय रविंद्र जडेजा 175 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. जडेजा अपने दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें वापस बुला लिया, जिससे जडेजा टेस्ट में दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाये. रोहित शर्मा के इस फैसले से फैन्स काफी नाराज हो गये और सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के साथ-साथ कोच राहुल द्रविड़ को निशाना बनाना शुरू कर दिया. फैन्स का आरोप है कि अगर कुछ देर और समय मिलता तो रविंद्र जडेजा अपना दोहरा शतक पूरा कर लेते.

undefined

जडेजा दोहरे शतक से चूके, तो फैन्स को याद आया सचिन की पारी

भारतीय पारी घोषित होने से जडेजा जब अपने दोहरे शतक से चूक गये, तो फैन्स को कोच राहुल द्रविड़ याद आये. तो ऐसे फैसले के लिए पहले भी विवादों में रहे हैं. दरअसल राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के कप्तान थे, उस समय उन्होंने ने भी भारतीय पारी की घोषणा ऐसे समय में किया था, जब सचिन तेंदुलकर अपने दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर थे. भारतीय टीम 2004 में मुलतान में पाकिस्तान से टेस्ट मैच खेल रहा था. उस समय राहुल द्रविड़ के फैसले पर सभी को हैरानी हुई थी. आज राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं और रोहित शर्मा कप्तान. लोगों को पुराने दिनों की याद आ गयी और सोशल मीडिया पर द्रविड़ और रोहित शर्मा पर मीम्स बनाकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola