India vs Pakistan: हार के बाद भी खुश हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, कह दी बड़ी बात

Published by : Agency Updated At : 05 Sep 2022 6:42 AM

विज्ञापन

एशिया कप 2022 में रविवार को भारत को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होंने कहा कि हम आखिरी समय तक मैच में टिके हुए थे. खिलाड़ियों ने धैर्य बनाये रखा और मुश्किलों का सामना किया.

विज्ञापन

भारत को भले ही रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं. भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (51 गेंद में 71 रन, छह चौके और दो छक्के) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (20 गेंद में 42 रन, छह चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की.

रोहित ने कहा, 181 का स्कोर अच्छा था

रिजवान और नवाज के आउट होने के बाद आसिफ अली (16) और खुशदिल शाह (नाबाद 14) ने टीम की जीत सुनिश्चित की. रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा स्कोर था. कोई भी पिच, किसी भी हालात में 180 रन (181 रन) एक अच्छा स्कोर है. लेकिन अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं. हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला.’

Also Read: India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, मोहम्मद रिजवान के बनाये 71 रन
बेहद दबाव वाला था यह मैच

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों ने हालांकि अच्छी चुनौती पेश की और हम अंत तक मैच में बने हुए थे. मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं.’ उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दबाव वाला मैच था. हम अंतिम ओवरों में काफी शांत थे यहां तक कि बीच के ओवरों में भी जब रिजवान और नवाज की साझेदारी चल रही थी तो हमने धैर्य बनाये रखा. यह साझेदारी बहुत लंबी चली और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की.’ कोहली ने 44 गेंद में 60 पर बनाकर फॉर्म में वापसी की और रोहित ने उनकी सराहना की.

रोहित ने विराट की तारीफ की

रोहित ने कहा, ‘विराट का फॉर्म शानदार है इसमें कोई शक नहीं है. हर बल्लेबाज खासकर विराट ने हमें यह स्कोर हासिल करने में मदद की क्योंकि हमने बीच में कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाये.’ रोहित ने हालांकि पाकिस्तान को श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया. इससे पहले एक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. वह मुकाबला भी रोमांचक था.

Also Read: IND vs PAK: विराट कोहली ने अर्धशतक जड़कर तोड़ा दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनें एशिया कप के अब तक के टॉप स्कोरर

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola