IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड पर किया क्लीन स्वीप, ICC वनडे रैंकिग में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

India vs New Zealand ODi: भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे मुकाबले में हराकर क्लीन स्वीप किया है. इसके साथ ही भारत वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन तक पहुंचाया. भारत 90 रन से जीता.
India vs New Zealang 3rd ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज में बुरी तरह हरा दिया है. भारत ने सीरीज पर क्लीन स्वीप किया. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शानदार शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 386 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 295 रन पर ही आउट हो गयी. इस जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गयी है. भारत टी20 रैंकिंग में पहले से ही टॉप पर है.
रोहित शर्मा के बल्ले से तीन साल बाद शतक निकला है. उन्होंने अपनी 85 गेंद पर 101 रनों की पारी में नौ चौके और छह छक्के जड़े. उनका भरपूर साथ उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल ने दिया. गिल ने 78 गेंद पर 112 रनों की पारी खेली और पहले विकेट के लिए कप्तान केसाथ 212 रनों की साझेदारी की. न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम के सलामी जोड़ी की यह सबसे बड़ी साझेदारी है. गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और पांच छक्के लगाये.
Also Read: IND vs NZ 3rd ODI: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जड़ा शतक, 212 रनों की साझेदारी कर तोड़े कई रिकॉर्ड, Photos
386 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पारी की दूसरी ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने पहला झटका दिया. फिन एलेन बिना खाता खोले बोल्ड हो गये. उसके बाद डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुलदीप यादव ने निकोलस को 42 के स्कोर पर आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया. भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकालकर कीवी टीम को सेट होने का मौका नहीं दिया.
Another comprehensive performance from #TeamIndia as they outclass New Zealand by 90 runs in Indore to complete a 3-0 whitewash. 🙌🏽
Scorecard ▶️ https://t.co/ojTz5RqWZf…#INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/7IQZ3J2xfI
— BCCI (@BCCI) January 24, 2023
डेवोन कॉनवे ने काफी हद तक अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास किया. उन्होंने 100 गेंद पर 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 138 रन बनाये. लेकिन उमरान मलिक ने उनको आउट कर भारत के लिए जीत की इबारत लिखी. शार्दुल ठाकुर ने बीच के ओवरों में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. उन्होंने डिरेल मिशेल, कप्तान टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. लाथम शून्य पर आउट हुए.
इसी साल घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया का यह प्रदर्शन उसे खिताब का प्रबल दावेदार बनाता है. भारत की ओर से बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया. कुल मिलाकर भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. भारत को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी को रांची के जेएससीए स्टेडियम से होगी. हार्दिक टी20 टीम की कप्तानी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




