ePaper

IND vs NZ: रांची में पहली बार बिना धोनी के जीत की हैट्रिक लगाएगी टीम इंडिया! JSCA में ऐसा है जीत का रिकॉर्ड

Updated at : 19 Nov 2021 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: रांची में पहली बार बिना धोनी के जीत की हैट्रिक लगाएगी टीम इंडिया! JSCA में ऐसा है जीत का रिकॉर्ड

India vs New Zealand 2nd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पहला मैच जीत कर टीम इंडिया 1-0 से आगे है.

विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd T20: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) इस समय झारखंड की राजधानी रांची में है, जहां उसे भारत के साथा दूसरा टी20 मुकाबला खेलाना है. टीम इंडिया (Team India) शुक्रवार को जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलने उतरेगी, तब उसकी निगाहें सीरीज जीतने के साथ-साथ इस स्टेडियम में हैट्रिक जीत दर्ज करने पर होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पहला मैच जीत कर टीम इंडिया 1-0 से आगे है. बुधवार को जयपुर में खेले गये पहले मैच में उसने कीवी टीम को पांच विकेट से हराया था.

अगर जेएससीए स्टेडियम में रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां टीम इंडिया अब तक अजेय रही है. इस स्टेडियम में भारत ने अब तक दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है. जेएससीए में भारत और श्रीलंका के बीच 12 फरवरी 2016 को पहला टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 69 रन से जीत दर्ज की थी. सात अक्तूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मैच में भारत नौ विकेट से हराया था.

Also Read: IND vs NZ 2nd T20 : रांची में धोनी के नाम वाले टी शर्ट की अधिक डिमांड, रोहित नंबर दो पर

रोहित और द्रविड़ की होगी परीक्षा : रोहित शर्मा पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. इससे पहले 2016 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गये मैच में महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी की थी. 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे. बतौर कोच राहुल द्रविड़ का भी रांची में यह पहला मैच होगा. जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम की जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी रहा है. भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में अब तक दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है.

विनिंग कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ की उम्मीद नहीं

कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ जयपुर में जीतनेवाली टीम कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ करना पसंद नहीं करेंगे. इस मैच में टीम प्रबंधन टीम में सामंजस्य से छेड़छाड़ करने से बचना चाहेगा. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का भी होम ग्राउंड है, लेकिन पिछले मैच की तरह यहां भी उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola