ePaper

IND vs NZ 2nd T20 : रांची में धोनी के नाम वाले टी शर्ट की अधिक डिमांड, रोहित नंबर दो पर

Updated at : 19 Nov 2021 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20 : रांची में धोनी के नाम वाले टी शर्ट की अधिक डिमांड, रोहित नंबर दो पर

जेएससीए स्टेडियम के बाहर भी लोगों में उत्साह चरम पर है. मैच से पहले ही लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के टी शर्ट खरीदते नजर आये. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रांची के युवराज महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है. धोनी के नाम वाले टी शर्ट की अधिक डिमांड देखी गयी.

विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd T20 रांची का मौसम इस समय पूरी तरह से क्रिकेट मय हो चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. फैन्स में उत्साह को इसी बात से समझा जा सकता है कि तीन दिनों तक टिकट खरीदने वालों की लंबी कतार काउंटर के बाहर लगी रही. फैन्स सुबह 3 बजे से ही लाइन पर खड़े होकर टिकट लेने का इंतजार करते नजर आये.

दूसरी ओर जेएससीए स्टेडियम के बाहर भी लोगों में उत्साह चरम पर है. मैच से पहले ही लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के टी शर्ट खरीदते नजर आये. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रांची के युवराज महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है. धोनी के नाम वाले टी शर्ट की अधिक डिमांड देखी गयी.

Also Read: IND vs NZ T20I: रांची के JSCA स्टेडियम में भी होगा ड्यू फैक्टर, टॉस जीतने वाले को हो सकता है फायदा

जबकि टी20 टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा का भी रांची में क्रेज काफी देखने को मिला. लोग रोहित शर्मा के नाम वाले टी शर्ट की अधिक डांमड कर रहे थे.

Also Read: IND vs NZ 2nd T20: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ JSCA स्टेडियम, 1200 जवान संभालेंगे मोर्चा

कोलकाता से टी शर्ट बेचने आये लोग

टी शर्ट बेचने के लिए लोग कोलकाता के आये हैं. मैच से दो दिन पहले ही दुकानदार रांची पहुंच गये थे और स्टेडियम के बाहर अपनी दुकान लगाये हुए हैं. एक दुकानदार ने बताया कि रांची में धोनी के टी शर्ट की अधिक डिमांड है. धोनी के बाद लोग रोहित शर्मा के नाम वाले टी शर्ट को अधिक खरीद रहे हैं. लोगों को अपने पसंदीदा खिलाड़ी के नाम वाले टी शर्ट केवल 150 रुपये में मिल जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola