India vs New Zealand, 1st Semi-Final : सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को Play well My Man कह कर दी शुभकामनाएं

सारा तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है-Play well My Man #ShubmanGill. ऐसी संभावना भी है कि सारा तेंदुलकर आज मैच देखने के लिए स्टेडियम आएं. जब भी भारत का मैच मुंबई में खेला जाता है, सारा तेंदुलकर भारतीय टीम और अपने फेवरेट प्लेयर शुभमन गिल का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक दीर्घा में मौजूद रहती हैं.
सारा तेंदुलकर ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने मैच से कुछ घंटे एक्स पर पोस्ट किया है. आज मैच है, उम्मीद है भारतीय टीम जीतेगी. इतना ही नहीं सारा तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शुभमन गिल को भी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
सारा तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है-Play well My Man #ShubmanGill. ऐसी संभावना भी है कि सारा तेंदुलकर आज मैच देखने के लिए स्टेडियम आएं. जब भी भारत का मैच मुंबई में खेला जाता है, सारा तेंदुलकर भारतीय टीम और अपने फेवरेट प्लेयर शुभमन गिल का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक दीर्घा में मौजूद रहती हैं.
https://twitter.com/SaraTendulkar__/status/1724601497328271426
सारा तेंदुलकर शुभमन गिल की बड़ी फैन हैं और अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभमन गिल के प्रति अपनी दीवानगी को जाहिर कर चुकी हैं. हाल ही में सारा तेंदुलकर ने शुभमन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उनके खेल की प्रशंसा करते हुए दिल का इमोजी भी लगाया था.
आज विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच खेला जाना है. यह विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच है. इस मैच के लिए शुभमन गिल ने भी एक्स पर पोस्ट लिखा है. आज शुभमन गिल से बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद है. भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और टीम इंडिया चूंकि पहले बैटिंग करेगी, इसलिए लोगों की नजरें शुभमन गिल पर टिकी होंगी, जो कुछ ही देर में कप्तान रोहित शर्मा के साथ बैटिंग के लिए ग्राउंड पर होंगे.
Also Read: India vs New Zealand, 1st Semifinal : शुभमन गिल ने किया ये सोशल मीडिया पोस्ट, जानें क्या है वजह…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




