India vs New Zealand, 1st Semifinal : शुभमन गिल ने किया ये सोशल मीडिया पोस्ट, जानें क्या है वजह…

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं और कप्तान रणनीति बनाने में व्यस्त हैं. इस बीच भारतीय टीम के स्टार ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल ने एक बड़ा ही दिलचस्प पोस्ट सोशल मीडिया में लिखा है.

India vs New Zealand, 1st Semifinal : भारत बनाम न्यूजलैंड के बीच कुछ ही देर में विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं और कप्तान रणनीति बनाने में व्यस्त हैं. इस बीच भारतीय टीम के स्टार ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल ने एक बड़ा ही दिलचस्प पोस्ट सोशल मीडिया में लिखा है.
The Second-Last dance🇮🇳 pic.twitter.com/T00HDJjWUM
— Shubman Gill (@ShubmanGill) November 14, 2023

शुभमन गिल ने सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले आज के मैच को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है-The Second-Last dance. इस ट्वीट के साथ शुभमन गिल ने भारत के झंडा का इमोजी भी लगाया है. साथ ही शुभमन गिल ने अपनी दो तस्वीर भी पोस्ट के साथ शेयर की है.

The Last Dance दरअसल एक फिल्म है, जिसे खेल पर बनाया गया है. यह मूवी अपनी पटकथा और फिल्मांकन की वजह से काफी फेमस है, इसी फिल्म को सेमीफाइनल से जोड़ते हुए -The Second-Last dance शुभमन गिल ने पोस्ट किया है.

गौरतलब है कि आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. यह मैच भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो यह मैच जीतेगा वह फाइनल मुकाबले में प्रवेश करेगा.

शुभमन गिल भारतीय टीम के वो खिलाड़ी हैं, जिनसे पूरे देश को उम्मीद है. अगर शुभमन गिल का बल्ला आज चलेगा तो इसका फायदा पूरी टीम को मिलेगा, क्योंकि शुरुआत अच्छी होने से मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता है.

शुभमन गिल ने विश्वकप में सात मैच खेले हैं और कुल 270 रन बनाए हैं. उन्होंने अधिकतम 92 रन बनाया है और तीन अर्धशतक जड़े हैं. पिछले मैच में भी शुभमन गिल ने 51 रन बनाए थे.

शुभमन गिल विश्वकप के पहले दो मुकाबले डेंगू की वजह से नहीं खेल पाए थे. लेकिन भारत और पाकिस्तान मैच के लिए उन्होंने टीम में वापसी की और खेले. आज के मैच में सारा तेंदुलकर के आने की भी पूरी संभावना है क्योंकि वे शुभमन की दोस्त और फैन दोनों हैं.

शुभमन ने इस साल 1500 वनडे रन बनाए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. रोहित ने 2019 में 1490 रन बनाए थे. वहीं कोहली ने 2017 में 1460 रन बनाए थे.
Also Read: PHOTOS : सारा तेंदुलकर ने शेयर किया सचिन तेंदुलकर का ये पोस्ट और खुल गए कई राज…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










