ePaper

IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने किया कमाल, दोहरे शतक का मचाया धमाल

Updated at : 03 Feb 2024 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने किया कमाल, दोहरे शतक का मचाया धमाल

Visakhapatnam: India's batter Yashasvi Jaiswal celebrates his century during the first day of the second Test cricket match between India and England, at Dr Y S Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium in Visakhapatnam, Friday, Feb. 2, 2024. (PTI Photo/R Senthilkumar)(PTI02_02_2024_000187B)

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद दोहरा शतक के दम पर भारत ने शनिवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए. जायसवाल 207 रन बनाकर नॉटआउट हैं.

विज्ञापन

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद दोहरा शतक के दम पर भारत ने शनिवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए. जायसवाल 207 रन बनाकर नॉटआउट हैं. दूसरी छोर पर कुलदीप यादव हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत को पहला झटका 40 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा. कप्तान 41 गेंद पर 14 रन बनाकर शोएब बशीर की गेंद पर कैच आउट हो गए. जायसवाल की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने 103 ओवर में 381 रन जुटाए. बायें हाथ के 22 वर्षीय बल्लेबाज जायसवाल ने सुबह 89 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 62 गेंद खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया. खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जायसवाल ने शोएब बशीर की गेंद पर चौका जड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया.

Also Read: सचिन के सामने नेपाल ने टेके घुटने, जानें क्या है कारण
कैरेबियाई सरजमीं पर भी जायसवाल खेल चुके हैं बड़ी पारी

जायसवाल ने पिछले साल कैरेबियाई सरजमीं पर अपने टेस्ट पदार्पण में 171 रन बनाये थे. उनके साथ दूसरे छोर पर पदार्पण कर रहे रजत पाटीदार आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज थे. उन्होंने अपने डेब्यू में 72 गेंद पर 32 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके आए.

टेस्ट में भारत के लिए 200 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

  • 21 वर्ष 35 दिन विनोद कांबली 224 बनाम इंग्लैंड मुंबई डब्ल्यूएस 1993

  • 21 वर्ष 55 दिन विनोद कांबली 227 बनाम जिम दिल्ली 1993

  • 21 वर्ष 283 दिन एस गावस्कर 220 बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971

  • 22 वर्ष 37 दिन यशस्वी जायसवाल 209 बनाम इंग्लैंड विजाग 2024

टेस्ट में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों द्वारा दोहरा शतक

  • 239 एस गांगुली बनाम पाक बेंगलुरु 2007

  • 227 विनोद कांबली बनाम जिम दिल्ली 1993

  • 224 विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड मुंबई डब्ल्यूएस 1993

  • 209 यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड विजाग 2024

  • 206 जी गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2006

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola