IND vsENG 1st Test Day 3, Stumps : तीसरे दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण बाधित हुआ मैच

Updated:
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोये 25 रन बना लिये हैं. वह अभी भारत से 70 रन से पिछड़ रहा है. मैच बारिश के कारण बाधित हो गया था.

विज्ञापन

तीसरे दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण बाधित हुआ मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का मैच बारिश के कारण बाधित हुआ. स्टंप तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोये 25 रन बना लिये हैं. इंग्लैंड की ओर से सिबले और बर्नंस पारी की शुरुआत करने आये थे और इन्होंने नौ और 11 रन बनाये हैं. इंग्लैंड अभी भारत से 70 रन से पीछे चल रहा है.

बारिश से मैच बाधित

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है. 11.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई विकेट खोये 25 रन है, बारिश ने मैच में खलल डाल दी है और फिलहाल मैच रूका हुआ है.

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है. भारत को इंग्लैंड पर 95 रन की ली है हासिल है. डोमेनिक सिबले और बर्नस ने शुरू की पारी.

भारत की पहली पारी 278 पर सिमटी

जसप्रीत बुमराह के आउट होते ही भारत की पहली पारी 278 पर सिमट गयी. भारत को पहली पारी में 95 रन की बढ़त हासिल हुई है. केएल राहुल ने सबसे बेहतर खेल दिखाया और 84 रन की शानदार पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने भी 56 रन बनाकर देश के लिए बेहतर खेल दिखाया.

मोहम्मद शमी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे

मोहम्मद शमी के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा है. वे 13 रन बनाकार राॅबिनसन की गेंद पर बोल्ड हो गये.

56 रन बनाकर रविंद्र जडेजा आउट

भारत ने इंग्लैंड पर 62 रन की बढ़त बना ली है. रविंद्र जडेजा 56 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्हें राॅबिनसन ने आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola