World Cup 2023 Final: पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, कहा- ऑल द बेस्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2023 3:46 PM

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दीं और एक्स पर पोस्ट किया. शाह ने लिखा, हमारी टीम ने विश्व कप के सभी मैचों में जीत के असाधारण रिकॉर्ड बनाए हैं. 140 करोड़ भारतीय और क्रिकेट प्रशंसक आपके समर्थन में खड़े हैं.

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. खिताबी भिड़ंत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने कहा, ऑल द बेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइनल मुकाबले से पहले एक्स में पोस्ट किया और लिखा, ऑल द बेस्ट टीम इंडिया. 140 करोड़ भारतीय आपको चीयर कर रहे हैं. आप इसी तरह चमक बिखेरते रहें. अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें.

अमित शाह ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दीं और एक्स पर पोस्ट किया. शाह ने लिखा, हमारी टीम ने विश्व कप के सभी मैचों में जीत के असाधारण रिकॉर्ड बनाए हैं. 140 करोड़ भारतीय और क्रिकेट प्रशंसक आपके समर्थन में खड़े हैं. उन्होंने आगे लिखा, टीम को मेरी शुभकामनाएं. जाओ विश्व कप ले आओ.

Also Read: ICC World Cup 2023: रजनीकांत ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर कर दी भविष्यवाणी! बताया कौन होगा विनर?

मुख्यमंत्री ममता ने भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश उसकी जीत का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा, पूरा देश आपकी जीत का इंतजार कर रहा है!! हमें गौरवान्वित करें.

Also Read: Cricket World Cup 2023: 1975 क्रिकेट वर्ल्ड कप की रोचक कहानी, देखें वीडियो

लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

लगातार 10 मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा है. प्वाइंट्स टेबल में भारत लगातार 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ सेमीफाइनल में एंट्री किया था. फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में जगह बनाया. सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है.

20 साल बाद फिर से फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल के बाद दोबारा भिड़ंत हो रही है. इससे पहले 2003 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों आमने-सामने हुईं थीं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हरा दिया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में दो विकेट खोकर 359 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था. जवाब में टीम इंडिया 39.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola