World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर किया कब्जा

Ahmedabad: India’s Rohit Sharma and Virat Kohli run between the wickets during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Pakistan, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Saturday, Oct. 14, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_14_2023_000389A)

भारत से हारने का खामियाजा पाकिस्तान को प्वाइंट्स टेबल में उठाना पड़ा है. पाक टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर खिसक गई है. पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.137 है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर भी कब्जा जमा लिया. भारत के तीन मैचों में तीन जीत के बाद 6 अंक हो गए हैं, जबकि नेट रन रेट +1.821 है. इससे पहले भारत तीसरे नंबर पर था. भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था, फिर दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत को अब अगला मैच 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलना है.

न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर

भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जो पहले नंबर वन पर बनी हुई थी. न्यूजीलैंड के भी तीन मैचों में तीन जीत के बाद 6 अंक हैं और नेट रन रेट +1.604. न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था, फिर दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रनों से और तीसरे मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था.

undefined

दो बड़ी जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रनों से हराया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से रौंद डाला था. दक्षिण अफ्रीका की टीम दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक और +2.360 के शानदार नेट रन रेट के आधार पर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में दर्शकों के साथ हुआ धोखा? टीवी पर नहीं देख पाए सेरेमनी

भारत से हारकर पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर

भारत से हारने का खामियाजा पाकिस्तान को प्वाइंट्स टेबल में उठाना पड़ा है. पाक टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर खिसक गई है. पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.137 है.

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड, रोहित सेना ने रचा इतिहास

प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान सबसे नीचे

प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया 9वें, नीदरलैंड 8वें और श्रीलंका की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है. सभी चारों टीमों को वर्ल्ड कप में अबतक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है. इंग्लैंड की टीम दो मैचों में एक जीत के बाद दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि 3 मैचों में एक जीत के बाद बांग्लादेश की टीम 6ठे स्थान पर बनी हुई है.

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप 2023 का सफर आसान नहीं

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में आगे का सफर आसान नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत के हाथों 6 विकेट से हार मिलने के बाद दूसरे मैच में भी उसे दक्षिण अफ्रीका से 134 रनों की शर्मनाक हार मिली. जिससे अब उसके लिए आगे का सफर मुश्किलों भरा हो गया है. उसे आगे बढ़ने के लिए लगातार जीत की दरकार होगी. जबकि श्रीलंका की टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 102 रनों की हार मिली थी और दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 6 विकेट से हराया था. श्रीलंका को भी टूर्नामेंट में बने रहने के लिए लगातार जीत दर्ज करना होगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola