कोंस्टास के बाद इस बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक, RCB के लिए खेल चुके बैटर ने 22 चौके-छक्के से मचाया तहलका
जोश फिलिप ने जड़ा तूफानी शतक. फोटो- सोशल मीडिया.
India A vs Australia A- Josh Philippe Century: भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच में सैम कोंस्टास के बाद जोश फिलिप ने शतक जड़ दिया. उन्होंने आईपीएल स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंद में सेंचुरी ठोक दी.
India A vs Australia A- Josh Philippe Century: ऑस्ट्रेलिया ए टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां वह इंडिया ए के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. हालांकि इससे पहले दोनों टीमें 2 तीन दिवसीय अनऑफीशियल टेस्ट मैचों में भी मुकाबला करेंगी. इस अनधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ए ने इस मैच में पहले दिन शानदार बल्लेबाजी दिखाई. सैम कोंस्टास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 144 गेंद में 109 रन ठोक दिए. उनके बाद एक और कंगारू बल्लेबाज ने आतिशी रंग दिखाते हुए मात्र 80 गेंद में ही शतक लगा दिया. 28 वर्षीय जोश फिलिप ने श्रेयस अय्यर की इंडिया ए के खिलाफ सिर्फ 87 गेंदों पर शानदार 123 रन की पारी खेली.
विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप मौजूदा पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जमाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलिया ए बल्लेबाज बने. आरसीबी (RCB) के लिए खेल चुके फिलिप जब बल्लेबाजी करने उतरे, तब ऑस्ट्रेलिया ए की स्थिति 333/5 पर मजबूत थी. लेकिन वहां से एक और विकेट गिर जाता, तो मिडिल ऑर्डर की मेहनत बेकार हो सकती थी और निचला क्रम शायद 500 रन से पहले ही सिमट जाता. मगर पूर्व आरसीबी खिलाड़ी ने ऐसा नहीं होने दिया.
उन्हें जीवनदान भी मिला जब नारायण जगदीशन ने उनका कैच छोड़ दिया. लेकिन फिलिप ने पहले लियाम स्कॉट के साथ 81 रनों की साझेदारी की और फिर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के साथ नाबाद 118 रनों की साझेदारी की. जहां बार्टलेट ने खुद 24 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे, वहीं फिलिप ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर पूरी तरह दबाव बना दिया.
22 चौके-छक्के से मचाया तहलका
28 वर्षीय फिलिप ने आईपीएल जैसा माहौल बना दिया. अपनी पारी में उन्होंने कुल 18 चौके और चार छक्के जड़े और 141.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. खासकर हर्ष दुबे के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों पर 41 रन बनाए. फिलिप ने हर्ष दुबे पर हमला बोलते हुए एक ओवर में एक छक्का और लगातार तीन चौके लगाए. महज 80 गेंदों में फिलिप ने अपना शतक पूरा किया. ऑफ स्पिनर तनुश कोटियन को भी उन्होंने नहीं बख्शा और सिर्फ 10 गेंदों पर 29 रन ठोक डाले.
हर्ष दुबे ने चटकाए तीन विकेट
आखिरकार, फिलिप की इस शानदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया ए को 532/6 तक पहुंचाया, जिसके बाद टीम के कप्तान नाथन मेक्स्वीनी ने पारी घोषित कर दी. भारत ए की ओर से हर्ष दुबे ने तीन विकेट लिए. गुरनूर बरार ने दो और खलील अहमद ने पहले दिन एक विकेट चटकाया था. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा और तनुश कोटियन खाली हाथ रहे. कृष्णा ने 16 ओवर में 86 रन दिए, वहीं कोटियन ने 21 ओवर में दो मेडन डाले लेकिन 119 रन खर्च कर बैठे.
भारत ने की शानदार शुरुआत
वहीं भारत ने भी अपनी पारी की शुरुआत की है. टीम इंडिया ए की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन और जगदीशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं. ताजा समाचार तक भारत ने 17 ओवर में बिना विकेट खोए 67 रन बना लिए हैं. जहां अभिमन्यु ने 33 तो जगदीशन 32 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं. भारत अभी भी 464 रन पीछे है.
ये भी पढ़ें:-
एशिया कप में पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज, क्या यूएई के खिलाफ खेलेगा मैच? सामने आया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










