IND vs SA 3rd ODI: 21 वीं बार में भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग इलेवन में बदलाव

Updated at : 06 Dec 2025 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA 3rd ODI Toss

भारत और साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे मैच, फोटो- PTI

IND vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में है. मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. प्लेइंग इलेवन में बदलाव.

विज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में है. इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों के आधार पर तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. रांची में पहला मुकाबला भारत के नाम रहा तो रायपुर में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की. विशाखापट्टनम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. टीम इंडिया ने 21 वें मैच में जीता टॉस. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. (India vs South Africa 3rd ODI Toss and Playing XI).

IND vs SA 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया को टॉस के समय जीत हासिल हुई. 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से टीम ने पहली बार टॉस जीता है. भारत को टॉस जीतने के लिए 21 मैचों का इंतजार करना पड़ा. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी चुनी है. टॉस के समय राहुल ने कहा कि हमने कल रात यहीं अभ्यास किया था, ओस थी और रांची और रायपुर की तरह जल्दी नहीं आई. इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.

IND vs SA 3rd ODI: टॉस के बाद टेम्बा बावुमा का बयान

भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीकी टीम टॉस हार गई. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. उम्मीद है आज का मैच भी रोमांचक होगा. इसके आगे उन्होंने बताया की टीम में दो बदलाव हुए हैं.

IND vs SA 3rd ODI: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

आखिरी वनडे मैच के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने बताया प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस मैच में तिलक वर्मा को मौका दिया गया है. वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. उन्होंने नाद्रें बर्गर और टोनी डी जॉर्जी की जगह प्लेइंग इलेवन में रयान रिकेलटन और ओटनील बार्टमैन को शामिल किया है.

IND vs SA 3rd ODI: पहले दो मैचों का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रांची मेंं खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत हासिल की. यहां कोहली के बल्ले से शतक आया तो कुलदीप यादव ने चार विकेट हासिल किए. वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. रायपुर में भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाए थे. जवाब में 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. 

भारत की प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:- टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

Ravi Shastri Podcast With Prabhat Khabar
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

ये भी पढ़ें-

IND vs SA 3rd ODI: विशाखापट्टनम वनडे में कैसा है मौसम का हाल, क्या पिच से मिलेगी गेंदबाजों को मदद! जानें पूरी डिटेल

IND vs SA 3rd ODI: पिच से किसे मिलेगी मदद, क्या टॉस जीतने वाले कप्तान को मिलेगा फायदा? जानें सबकुछ

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola