पाकिस्तान में गूंजा भारत का राष्ट्रगान, लाहौर में पाकि की बड़ी फजीहत, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

Indian National Anthem Played During Auatralia vs Enland Match in Champions Trophy 2025.

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने से पहले ही काफी विवाद हुए. लेकिन इसके बाद भी कई तरह के मामले सामने आए. अब पाकिस्तान ने एक और ब्लंडर कर दिया है. उसके यहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान बज गया. Indian National Anthem During AUS vs ENG in Lahore Champions Trophy 2025.

विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान है कि उसके दिल से भारत से निकल नहीं रहा. लाख कोशिश की कि भारत का झंडा न लगाना पड़े, भारतीय टीम को पाकिस्तान बुला ले, लेकिन सफल नहीं हो सका. अब चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फिर एक गड़बड़ी कर दी. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक बड़ी गलती देखने को मिली, जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रगान बजा दिया गया. यह घटना लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जहां आयोजकों ने जल्द ही गलती सुधारते हुए सही राष्ट्रगान बजाया, लेकिन तब तक यह घटना कैमरे में कैद हो चुकी थी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अधिकारियों की चूक से हुई बड़ी भूल

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से पहले दोनों टीमों के राष्ट्रगान बजाने की परंपरा थी. लेकिन जैसे ही राष्ट्रगान की धुन गूंजी, वहां मौजूद लोग चौंक गए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का राष्ट्रगान बजने लगा. कुछ सेकंड बाद जब आयोजकों को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसे बंद कर सही राष्ट्रगान बजाया. लेकिन तब तक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों ने इस वाकये को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है.

यह गलती इसलिए भी दिलचस्प थी क्योंकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान में एक भी मैच नहीं खेल रही है. राजनीतिक तनाव के चलते, भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रहा है. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान को हराकर की है और अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने बड़े मुकाबले की तैयारी में जुटा हुआ है. Indian National Anthem During AUS vs ENG in Lahore Champions Trophy 2025.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को झेलनी पड़ रही मुश्किलें

यह मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के लिए बेहद अहम था, क्योंकि यह उनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत का पहला अवसर था. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस टूर्नामेंट में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. टीम के 6 बड़े खिलाड़ी, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस, चोट के कारण बाहर हैं. ऐसे में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है.

दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हारकर टूर्नामेंट में उतरी है. जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लिश टीम के लिए आत्मविश्वास हासिल करना और जीत के साथ शुरुआत करना एक बड़ी चुनौती होगी. इस मैच का नतीजा दोनों टीमों के आगे के सफर के लिए बेहद अहम साबित होगा. एक हार किसी भी टीम के लिए सेमीफाइनल का सफर मुश्किल कर देगी. ग्रुप बी में इन दोनों टीमों के अलावा दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान भी हैं, जिनके बीच पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला गया, जहां अफ्रीकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की. 

यह भी पढ़ें: तो क्या अब पाकिस्तान की खटिया खड़ी! विराट कोहली की तैयारी देखकर रिजवान कंपनी में खलबली

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Pitch and Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत-पाक मुकाबले में कैसी रहेगी पिच और जानें मौसम का हाल

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola