ePaper

IND vs PAK फाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार ने दिलाई रोहित शर्मा की याद, 23 सेकंड के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Updated at : 29 Sep 2025 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025 Champion Team India

जीत का जश्न मनाती भारतीय टीम, फोटो- सोशल मीडिया

Ind vs Pak Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी देशवासियों का दिल जीत लिया. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया जिससे सभी को रोहित शर्मा की याद आ गई.

विज्ञापन

Ind vs Pak Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025)में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टक्कर की शुरुआत विवादों के साथ हुई थी और इसका अंत भी बवाल के साथ ही हुआ. ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की पहली टक्कर में हाथ न मिलाने से शुरू हुआ विवाद, फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर हुए ड्रामा तक जारी रही. लेकिन पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप 2025 की टॉफी पर कब्जा जमा लिया है. टीम इंडिया ने 9वीं बार खिताब अपने नाम किया है. भारत की इस जीत का जश्न की कुछ अलग था. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा ही नहीं था. सूर्यकुमार के इस वाक्या को देखकर सभी को स्टार प्लेयर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की याद आ गई. इसके अलावा टीम इंड़िया के एक फैसले ने 140 करोड़ देशवासियों का दिल जीत लिया. (Suryakumar Yadav imitate Rohit Sharma)

जीत के बाद भारत का जश्न

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताबी जंग को अपने नाम कर लिया. लेकिन जीत के बाद भारतीय टीम ने PCB मोहसिन नकवी से टॉफी लेने से मना कर दिया. इसके बाद भी टीम इंडिया ने बिना टॉफी के जीत का जश्न मनाया, मगर इसी दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर कुछ ऐसा किया जिससे सभी को रोहित शर्मा की याद आ गई. दरअसल सूर्यकुमार यादव और पूरी टीम जीत का जश्न मना रही होती है उसी वक्त कप्तान सूर्या बिना टॉफी के साथी खिलाड़ियों के पास उसी अंदाज में जाने जैसा की रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया था. सूर्यकुमार यादव के इस नजारे को देखने के बाद सभी को रोहित शर्मा की याद आ गई. 

नकवी से टॉफी लेने इंकार

भारत-पाक के बीच हुए एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर सभी देशवासियों को गर्व हुआ. टीम इंडिया ने फाइनल भी जीता लेकिन इसके बाद ट्रॉफी के लिए उसे लंबा इंतजार करना पड़ गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टीम इंडिया ने PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. असल में ACC का अध्यक्ष होने के नाते नकवी के हाथ से ही विजेता टीम को ट्रॉफी दी जानी थी. मगर ACC का अध्यक्ष होने के अलावा नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं और साथ ही पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं. इतना ही नहीं, नकवी ने ही मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ सारा मोर्चा खोला था और साथ ही भारत को लेकर विवादित पोस्ट भी किए थे.

ये भी पढ़ें-

OMG! भारत की एशिया कप ट्रॉफी चुराकर भाग गए मोहसिन नकवी, BCCI ने धमकाया; समझदार होंगे तो पहुंचा देंगे

पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, ACC की प्राइज मनी से 9 गुना ज्यादा BCCI ने किया मालामाल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola