ePaper

IND vs NZ: रवींद्र जडेजा के 'पंजे' से ढेर हुए कीवी, न्यूजीलैंड पहली पारी में 235 पर सिमटा

Updated at : 01 Nov 2024 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: रवींद्र जडेजा के 'पंजे' से ढेर हुए कीवी, न्यूजीलैंड पहली पारी में 235 पर सिमटा

IND vs NZ: Ravindra Jadeja celebrates with teammates

IND vs NZ: स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पांच विकेट के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन 235 के स्कोर पर रोक दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पिनरों का जादू चला और वॉशिंगटन सुंदर ने भी 4 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

IND vs NZ: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन भारतीय स्पिनरों का दबदबा रहा. रवींद्र जडेजा के पांच विकेट चटकाने से कीवी टीम पहले ही दिन आखिरी सेशन में 235 के स्कोर पर ढेर हो गए. भारत के पास अब एक बड़ा स्कोर करने का मौका है. वॉशिंगटन सुंदर ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने खाते में डाले. एक सफलता तेज गेंदबाज आकाश दीप को मिली. भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं पनपने दी. सबसे ज्यादा 82 रन डेरिल मिशेल के बल्ले से निकले.

IND vs NZ: आकाश दीप ने दिलाई पहली सफलता

न्यूजीलैंड को पहले ही सत्र में पहला झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा. आाकाश दीप ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया. उसके बाद कप्तान टॉप लैथन को वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड कर भारत को एक और सफलता दिला दी. फिर सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी बोल्ड कर भारत को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. रवींद्र के आउट होने के बाद डेरिल मिशेल क्रीज पर आए और विल यंग के साथ एक बड़ी साझेदारी की. दोनों के बीव 87 रनों की साझेदारी हुई. इस जोड़ी को रवींद्र जडेजा ने विल यंग को आउट का तोड़ा. यंग ने भी 71 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

IPL Retention: ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने किया रिलीज, कीमत के मामले में क्लासेन ने कोहली को पछाड़ा

M.S. Dhoni: शेयर मार्केट, रिलेशन और ट्रंप के साथ गोल्फ, धोनी ने क्या-क्या कहा

IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजों को बनाना होगा बड़ा स्कोर

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस सीरीज के दो मुकाबले पहले ही हार चुकी है और सीरीज गंवा चुकी है. अब भारत के पास अपनी लाज बचाने का आखिरी मौका है. वहीं, न्यूजीलैंड इस मैच को भी जीतकर पहली बार भारत में क्लीन स्वीप करना चाहेगा. आखिरी मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है, अब बल्लेबाजों की बारी है. भारत ने 65.4 ओवर में ही कीवी टीम को ढेर कर दिया. देखा जाए तो पिछले दो मुकाबले में खराब बल्लेबाजी के कारण ही भारत को हार का सामना करना पड़ा है.

Mumbai: Ravindra Jadeja celebrates with Virat Kohli after taking the wicket of Will Young

IND vs NZ: रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद

गेंदबाजी पर नजर डालें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने क्रमश: 6 और 5 ओवर गेंदबाजी की. 22 ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंके, सुंदर ने 18.4 ओवर गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट भी उन्होंने ही चटकाया. रविचंद्रन अश्विन ने 14 ओवर गेंदबाजी की और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. भारत को पहली पारी में एक बड़ा स्कोर करना होगा, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव बनाया जा सके. भारत के पास इस मैच को जीतने के लिए काफी मौके हैं. वानखेड़े की पिच वैसे भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए अच्छी रही है. रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola