अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

IND vs NZ 1st T20: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली.
IND vs NZ 1st T20: अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर केवल 190 रन ही बना पाई. गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए. जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए.
अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी
न्यूजीलैंड के मैच में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के एक भी गेंदबाजों को नहीं छोड़ा और विदर्भ के मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के जमाए. जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कप्तान सूर्या 32 और पांड्या ने 25 रनों की पारी खेली. भारतीय पारी में कुल 14 छक्के और 21 चौके लगे.
18 के स्कोर पर भारत को लगा था पहला झटका
टॉस गवांकर भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो 18 के स्कोर पर ही संजू सैमसन का विकेट गिर गया. फिर ईशान किशन भी केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ला चलाते रहे. उनका साथ देने के लिए कप्तान सूर्या आए. दोनों ने टीम के स्कोर को 126 तक पहुंचाया. लेकिन एक गलती और 32 के स्कोर पर सैंटनर के शिकार हो गए. उन्होंने 22 बॉल खेले, जिसमें 1 छक्के और 4 चौके जमाए. हार्दिक पांड्या भी 16 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए.
न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने जमाया अर्धशतक
न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली. जबकि टिम रॉबिन्सन 21, मार्क चैपमैन 39, डेरिल मिशेल 28, कप्तान मिशेल सैंटनर ने नाबाद 20 रन की पारी खेली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










