Ind Vs Eng: भारत ने 15 रन से जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा
IND vs ENG: Hardik Pandya plays a shot
Ind vs Eng 2nd T20 2025: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारत ने चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से धूल चटाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. अब पांचवां मुकाबला एक औपचारिकता मात्र है.
भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया
भारत ने शुक्रवार को पुणे में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों के कमाल से मेहमान टीम को 15 रनों से हरा दिया. मैच में सबसे अहम भूमिका सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी हर्षित राणा ने किया. कनकशन प्रतिस्थापन्न के रूप में शिवम दुबे की जगह गेंदबाजी करने उतरे राणा ने तीन विकेट चटकाकर अंग्रेजों की कमर तोड़ दी. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से कब्जा कर लिया है.
10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 86-3
10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाजों को छठे ओवर से विकेट मिलने शुरू हुए. बिश्नोई ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया. दोनों ने भारत की मैच में वापसी कराई
बिश्नोई ने इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका
रवि बिश्नोई को दूसरी सफलता मिली है. बिश्नोई ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है. इंग्लैंड ने 67 रन के स्कोर पर अपने कप्तान जोस बटलर का विकेट गंवा दिया है. भारतीय गेंदबाजा और विकेट की तलाश में हैं.
इंग्लैंड को दूसरा झटका, फिल साल्ट आउट
फिल साल्ट आउट हो गए हैं. इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने साल्ट को बोल्ड कर दिया. दो विकेट चटकाकर भारत ने मैच में वापसी की है.
बेन डकेट आउट, भारत को पहली सफलता
स्पिनर रवि बिश्नोई ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. बेन डकेट आउट हो गए हैं. इंग्लैंड को पहला झटका छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, तबतक टीम ने 62 रन बना लिए थे.
अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में लुटाए 21 रन
अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए हैं. उन्होंने दो ओवर में 21 रन लुटाए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. साल्ट और डकेट ने उनको ही निशाना बनाया और इंग्लैंड के रन रेट को काफी आगे बढ़ा दिया. 4 ओवर में इग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए