IND vs ENG: एमएस धोनी के होम टाउन में होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला, आज से बुक कर सकते हैं टिकट

Updated at : 16 Feb 2024 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: एमएस धोनी के होम टाउन में होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला, आज से बुक कर सकते हैं टिकट

Visakhapatnam: Indian players celebrate for the run-out of England's captain Ben Stokes during the fourth day of the second Test match between India and England, at Dr Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, in Visakhapatnam, Monday, Feb. 5, 2024. (PTI Photo/R Senthil Kumar) (PTI02_05_2024_000155A)

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार 16 फरवरी से शुरू हो जाएगी. ये टिकटें ऑनलाइन बुक की जाएंगी. बुक करने वालों को काउंटर से फिजिकल टिकट लेना होगा. इन्हीं टिकटों से स्टेडियम के अंदर प्रवेश मिलेगा.

विज्ञापन

एमएस धोनी के होम टाउन रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी से शुरू होने वाले भारत और इंग्लैंड के चौथे मुकाबले के लिए 16 फरवरी से टिकटों की बुकिंग की जा सकती है. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे ‘पेटीएम ऐप’ पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. एक व्यक्ति केवल छह ऑनलाइट टिकट ही बुक कर सकता है. रांची में होने वाले मुकाबले के लिए फैंस ऑफलाइन टिकट 20 फरवरी से खरीद सकते हैं. एक और बड़ी जानकारी यह है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले दर्शकों को भी ऑफलाइन टिकटें लेनी होगी, जो 20 फरवरी से जेएससीए स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बने काउंटर से लिया जा सकता है.

ऑनलाइन बुक टिकट की हार्ड कॉपी के लिए दिखाना होगा आईडी कार्ड

जो भी दर्शक पेटीएम एम के माध्यम से टिकट बुक करेंगे उन्हें टिकट की हार्ड कॉपी जेएससीए स्टेडियम के वेस्ट गेट पर बने काउंटर से 20 फरवरी को प्राप्त करने होंगे. टिकटों की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए टिकट बुक करने वाले को अपना आईडी कार्ड वहां दिखाना होगा. एक यूजर केवल छह लोगों का टिकट ही बुक कर सकता है. जिन्होंने ऑनलाइन टिकटें बुक नहीं की हैं उन्हें ऑफलाइन टिकट खरीदने का मौका भी 20 फरवरी से मिलेगा.

Also Read: IND vs ENG 3rd Test: डेब्यू मैच में सरफराज खान ने जड़ा पचासा, रन आउट हुए तो टूटा फैंस का दिल

पेटीएम ऐप से एडवांस बुक होंगे मैच के टिकट

क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को देते हुए बीसीसीआई ने पेटीएम ऐप के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा दी है. दर्शक 16 फरवरी दिन शुक्रवार से टिकटों को बुक कर पाएंगे. लेकिन इस ऑनलाइन टिकट से आपको स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके लिए फिजिकल टिकट लेना जरूरी है. इसके लिए वेस्ट गेट के पास एक काउंटर अलग से बनाया गया है. वहां से फिजिकल टिकट कलेक्ट किया जा सकता है.

हर दिन के लिए होगी अलग टिकट

जेएससीए ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि हर दिन के लिए अलग टिकट होगी. टिकटों की जो दर भी जारी की गई है वह एक दिन के टिकट के लिए है. ऑनलाइन टिकट के अलावा दर्शक ऑफलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं. स्टेडियम के बाहर वेस्ट गेट के पास काउंटर पर टिकटों की बिक्री होगी. ऑफलाइन टिकटों की बिक्री 20 से 27 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक और दोपहर 02 बजे से 4.30 बजे तक की जायेगी.

Also Read: IND vs ENG: ‘मेरा कॉल गलत था’, सरफराज खान के रन आउट होने पर रवींद्र जडेजा ने मांगी माफी

टिकट की दरें इस प्रकार हैं

  • विंग ‘ए’ और ‘सी’ : 400 रुपये प्रतिदिन (लोअर टीयर)

  • विंग ‘बी’ और ‘डी’ : 500 रुपये प्रतिदिन (लोअर टीयर)

  • अमिताभ चौधरी पवेलियन (नॉर्थ पवेलियन) प्रीमियम टेरिस : 700 रुपये प्रतिदिन

  • प्रेसिडेंट एनक्लोजर: 2000 रुपये प्रतिदिन

  • हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 1500 रुपये प्रतिदिन

  • कॉरपोरेट बॉक्स : 1200 रुपये प्रतिदिन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola