प्लेइंग XI में शामिल हुए बिना हर्षित राणा को मिला विकेट, इस नियम के तहत बीच मैच बदल गई टीम

IND vs ENG: Harshit Rana
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में हर्षित राणा को एक सब्स्टीट्यूट के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. हर्षित ने अपने डेब्यू में ही कमाल की गेंदबाजी की और दो विकेट चटकाए.
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टी20 मुकाबले में एक बड़ा चौंकाने वाला वाकया देखने को मिला. बीच मैच में ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदल गई. हर्षित राणा टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी की और एक विकेट भी चटकाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा. शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतक जड़ा और पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए. बल्लेबाजी के दौरान उनके सिर पर एक गेंद लगी थी. इस वजह से कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में राणा को फील्डिंग के समय मैदान पर उतारा गया.
हर्षित ने किया टी20 डेब्यू
यह हर्षित राणा टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू भी है. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर दिया. दर्शक भी हैरान थे कि यह गेंदबाज कहां से आ गया. बाद में स्पष्ट किया गया कि राणा को शिवम दुबे के कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया है. दुबे एक ऑलराउंडर हैं और इसलिए राणा को भी गेंदबाजी करने का मौका मिला.
भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने खेली अपनी आखिरी पारी, रणजी मैच में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
क्या है कनकशन का नियम
क्रिकेट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम एक अगस्त 2019 से लागू हुआ था. मैच के दौरान अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है और खेलने में असमर्थ होता है कि कोई दूसरा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में आ सकता है, लेकिन वह केवल फील्डिंग करेगा. हालांकि अगर खिलाड़ी के सिर पर चोट लगे तो उसके बदले कनकशन सब्स्टीट्यूट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है. वैसे सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी वह सब कर सकता है, जिसके बदले वह टीम में शामिल किया गया है. कनकशन सब्स्टीट्यूट के लिए मैच रेफरी की अनुमति जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




