ePaper

IND vs ENG: लंच तक इंग्लैंड की आधी टीम आउट, आकाश दीप ने चटकाए 3 विकेट

Updated at : 23 Feb 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: लंच तक इंग्लैंड की आधी टीम आउट, आकाश दीप ने चटकाए 3 विकेट

India vs England 4th Test

IND vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी है. रांची में डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने तीन विकेट चटकाए. लंच तक इंग्लैंड की आधी टीम आउट हो चुकी है.

विज्ञापन

IND vs ENG: रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के पहले दिन भारत का पलड़ा भारी रहा. डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए. उन्होंने तीन धाकड़ बल्लेबाजों को आउट किया. पहले दिन लंच तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन उनका फैसला गलत साबित हुआ. आकाश दीप ने सात ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इंग्लैंड का शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया है.

पहला तीन विकेट आकाश दीप के नाम
इंग्लैंड को पहला झटका बेन डकेट के रूप में लगा, जिनको आकाश दीप ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया. डकेट उस समय 11 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे. उसी ओवर में उन्होंने ओली पोप को शून्य पर पगबाधा आउट किया. भारत को तीसरी सफलता भी आकाश ने ही दिलाई. उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को बोल्ड कर दिया. क्राउली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और वह 42 रन बनाकर आउट हुए.

बेन स्टोक्स नहीं खेल पाए बड़ी पारी
इंग्लैंड के विकेट तो जरूर गिर रहे थे, लेकिन बल्लेबाज तेजी से रन जोड़ रहे थे. लंच तक 24.1 ओवर में इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को 38 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. वह भी पगबाधा आउट हुए. उसके बाद 25वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने तीन रन बनाकर खेल रहे कप्तान बेन स्टोक्स को पगबाधा आउट कर दिया. जो रूट 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इंग्लैंड ने किए दो बदलाव
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में शोएब बशीर और ओली रॉबिनसन को शामिल किया है. इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद निजी कारणों से दौरा छोड़कर चले गए हैं जबकि रॉबिनसन को मार्क वुड पर तरजीह दी गई है. भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप डेब्यू करने का मौका मिला. जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले आकाश दीप से काफी उम्मीदें होंगी. हालांकि उन्होंने अब तक के खेल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola