IND vs AUS: गाबा टेस्ट में रोहित शर्मा करेंगे टीम में बड़ा बदलाव! इस स्टार गेंदबाज को मिलेगा मौका

IND vs AUS: Rohit Sharma
IND vs AUS: गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा की सेना ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है. रोहित इस तीसरे टेस्ट में टीम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका मिल सकता है.
IND vs AUS: भारत शनिवार से ब्रिसबेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव कर सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है. सुंदर ने पर्थ में सीरीज का पहला मैच खेला था, जिसमें भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. हालांकि एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.
IND vs AUS: एडिलेड में 10 विकेट से हारा भारत
एडिलेड में भारत को मेजबान टीम के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. यह भी संभावना है कि भारत चार फ्रंटलाइन पेसरों के साथ मैदान पर उतर सकता है. ऐसा यह देखते हुए कि गाबा की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल है और उन्हें काफी मदद पहुंचाती है. मौसम भी तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहने की संभावना है.
BGT: रोहित, कोहली, जायसवाल और गिल को आउट करने वाला बॉलर गाबा टेस्ट से बाहर
BGT: डेविड वॉर्नर पर भड़के मार्नस लाबुशेन, दे डाला बड़ा चैलेंज
IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में राणा को नहीं मिला एक भी विकेट
राणा ने पर्थ में अपने डेब्यू पर 3/48 और 1/69 के आंकड़े हासिल किए. जबकि, एडिलेड में दोनों पारियों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. दूसरी ओर, आकाश दीप ब्रिस्बेन में नेट्स पर अधिक सक्रिय थे, जो इस बात का स्पष्ट संकेत हो सकता है कि कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर बंगाल के इस तेज गेंदबाज को आजमाना चाहते हैं. इस बीच, जोश हेजलवुड की वजह से स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है. हेजलवुड फिर एक्शन में नजर आएंगे. कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि की है.
IND vs AUS: भारत की संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




