IND vs AUS: मेलबर्न में किसका पलड़ा रहेगा भारी, आंकड़ों में जानिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
IND vs AUS: Rohit Sharma and Pat Cummins
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाला है. ऐसे में जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड इस मैदान पर कैसा रहा है.
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. जहां पहला मैच भारत 295 रनों से जीता तो दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता. ब्रिसबेन में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ रहा. चौथे टेस्ट के लिए दोनों टीमें मेलबर्न पहुंच चुकी हैं और अभ्यास के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं. मेलबर्न में होने वाले इस मैदान पर भारत जीत का हैट्रिक लगाने का चांस होगा, क्योंकि पिछले दो दौरों पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त पटखनी दी है. लेकिन भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर हमेशा ऐसा नहीं रहा है.
भारतीय टीम का रिकॉर्ड
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड क्रिकेट इतिहास में खास मायने रखता है. 1877 में इसी मैदान पर पहला क्रिकेट मैच खेला गया था. इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने अपना पहला मैच 1948 में खेला था. उसके बाद से भारत ने इस मैदान पर कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे 4 मैचों में जीत हासिल हुई तो 8 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि 2 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे. इस मैदान पर भारत ने अपना सर्वाधिक बड़ा स्कोर 2014 में बनाया, जब उसने 465 रन बनाए, हालांकि वह मैच ड्रॉ रहा था. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत 1977 में हासिल की थी, जब उसे 222 रन से हराया था.
ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैदान पर अब तक 116 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से उसने 67 मैच जीते हैं जबकि 32 में उसे हार नसीब हुई है जबकि 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछले 15 सालों में कंगारू टीम ने इस मैदान पर कुल 15 मैच खेले हैं. जिनमें उसे 3 मैचों में हार मिली जबकि 10 मैचों में वह जीता है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. इस मैदान पर उसे दो हार भारत के खिलाफ 2018 और 2020 में मिली थी.
भारत पिछले दो टेस्ट मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगातार तीसरी जीत के लिए उतरेगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी भारत को जीत की आवश्यकता होगी. तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन के संन्यास लेने के बाद भारत ने टीम में तनुष कोटियान को शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त…, सुनील गावस्कर ने गाने के साथ इस बल्लेबाज को दी बड़ी सलाह
यह भी पढ़ें: बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल, ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर ने की विवादित टिप्पणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










